कारोबार

Post Office की इस योजना से मिलेगा जमकर फायदा, रोजाना 50 रुपये जमा करने पर 35 लाख रिटर्न!

ग्रहको को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके इसके लिए पोस्ट ऑफिस में पैसा निवेश करना सबसे बेहतर ऑफ्शन बन चुका है। क्योकि यहां पर कम पैसों में आप बिना जोखिम के अच्‍छा मुनाफा कमा सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Nov 2021, 4:45 PM IST
Post office scheme
Post office scheme

नई दिल्ली। आज के समय में हर कोई पैसे की बचत को लेकर परेशान है और बाजार में पैसे से पैसा बनाने के लिए कई तरह की स्कीम मौजूद हैं, लेकिन आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे जिसमें पैसा निवेश करने पर आप बन सकते है लखपति। इसमें आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको इसमें सिर्फ 50 रुपए का राशि निवेश करनी पड़ेगी। पोस्ट ऑफिस ग्राम सुरक्षा योजना के तहत आपको हर दिन सिर्फ 50 रुपये यानी एक महीने में 1500 रुपये जमा कराने होंगे। इस योजना में नियमित निवेश करने पर आप एकमुश्त 35 लाख रुपये तक पा सकते हैं।पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना में बेहतर रिटर्न के साथ-साथ लाइफ इंश्योरेंस का फायदा भी मिलता है।

ग्राम सुरक्षा योजना में निवेश के फायदे

पोस्ट आफिस के द्वारा निकाली गई इस योजना का लाभ उठाने के लिए निवेशक की आयु 19 से 55 वर्ष के बीच की होनी चाहिए। इस स्कीम में 10,000 से लेकर 10 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। इसका प्रीमियम आप मंथली, क्वार्टरली, हाफ-इयरली के अलावा सालाना भी भर सकते हैं। प्रीमियम के भुगतान के लिए आपको 30 दिन की छूट मिलेगी।

कब देना होता है प्रीमियम:—

यह स्कीम तीन अलग-अलग मैच्योरिटी पीरियड के लिए है। 55 साल, 58 साल और 60 साल की मैच्योरिटी वाली पॉलिसी ली जा सकती है। 19 साल की उम्र में 10 लाख सम एश्योर्ड की ग्राम सुरक्षा पॉलिसी खरीदने पर 55 साल के लिए मंथली प्रीमियम 1515 रुपए, 58 साल के लिए 1463 रुपए और 60 साल के लिए 1411 रुपए होगा। 55 साल के लिए मैच्योरिटी बेनिफिट 31.60 लाख, 58 साल के लिए मैच्योरिटी बेनिफिट 33.40 लाख और 60 साल के लिए मैच्योरिटी बेनिफिट 34.60 लाख रुपए मिलेंगे।

Published on: