कारोबार

देश में फिर हो सकती है कैश की किल्लत, आरबीआई ने कम की कैश की सप्लाई!

नोटबंदी के बाद कैश की कमी को लेकर परेशानी झेल चुकीं जनता को एक बार फिर नोटों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वहज है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बैंकों के लिए कैश की सप्लाई कम कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Apr 2017, 6:47 PM IST
Feature image

नोटबंदी के बाद कैश की कमी को लेकर परेशानी झेल चुकीं जनता को एक बार फिर नोटों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वहज है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बैंकों के लिए कैश की सप्लाई कम कर दी है। इसके चलते देश के कई शहरों में एटीएम खाली हो गए है। आने वाले दिनों में ये स्थिति और भी खराब हो सकती है।

सीएनबीसी-आवाज की रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीआई ने करीब 25 फीसदी कैश फ्लो कम कर दिया है। इसके चलते जनता को कैश की कमी से जुझना पड़ सकता है। दरअसल नोटबंदी के बाद डिजिटल ट्रांजैक्शन ने खूब जोर पकड़ा, लेकिन 4 माह बाद ही नकदी ज्यादा चलने लगी है। डिजिटल ट्रांजैक्शन को फिर से बढ़ाव देने के लिए कैश की सप्लाई कम कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक पश्चिम-दक्षिण भारत के कई राज्यों में कैश की ज्यादा कमी देखने को मिल रही है। कई बड़े सरकारी बैंकों में जमा के मुकाबले निकासी ज्यादा हो रही है। हालांकि फिर डिजिटल ट्रांजैक्शन की जगह लोग नकदी पर ज्यादा काम कर रहे है। कैश का इस्तेमाल रोकने के लिए आरबीआई ने कैश की सप्लाई कम करने का फैसला लिया है। निजी बैंकों में कैश की कमी ज्यादा देखी जा रही है।


Published on: