कारोबार

रियल एस्टेट शेयरों में जबरदस्त उछाल, उधर टूट गए ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स, जानिए आज कैसा रहा मार्केट

Stock Market News: सेक्टोरल सूचकांकों में आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में 4.06 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.38 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 1.26 फीसदी तेजी दर्ज हुई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 4:17 PM IST
Share Market Today
शेयर बाजार बढ़त लेकर बंद हुआ है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को मामूली बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.04 फीसदी या 31 अंक की बढ़त के साथ 81,911 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.18 फीसदी या 44 अंक की बढ़त के साथ 25,299 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 10 शेयर हरे निशान पर और 20 शेयर लाल निशान पर थे।

रियल एस्टेट शेयरों में आई बड़ी तेजी

रियल एस्टेट शेयरों में आज बड़ी तेजी दर्ज हुई है। निफ्टी रियल्टी सूचकांक 4.06 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। इसके अलावा,निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.27 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस एक्स-बैंक में 1.94 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेस में 1.98 फीसदी और निफ्टी केमिकल्स में 0.22 फीसदी तेजी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी सीमेंट में 0.31 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.30 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.84 फीसदी और निफ्टी आईटी में 0.71 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुआ सबसे अधिक उछाल

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
एचडीएफसी लाइफ597.804.23%
श्रीराम फाइनेंस1,003.803.58%
बजाज फाइनेंस1,115.003.36%
एसबीआई लाइफ1,819.502.97%
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)1,086.502.38%
बजाज फिनसर्व1,887.102.28%
मैक्स हेल्थकेयर946.301.94%
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)404.801.45%
अडानी पोर्ट्स1,930.001.21%
आईसीआईसीआई बैंक1,590.001.17%
अडानी एंटरप्राइजेज2,741.500.99%
इटरनल364.350.90%
एचडीएफसी बैंक812.300.71%
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज1,386.600.70%
PC: NSE

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
नेस्ले इंडिया1,260.90-2.10%
महिंद्रा एंड महिंद्रा3,399.00-1.90%
पावर ग्रिड259.45-1.63%
हिंदुस्तान यूनिलीवर1,974.00-1.47%
ट्रेंट3,180.00-1.32%
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज3,114.90-1.32%
एलएंडटी4,159.20-1.25%
मारुति सुजुकी13,024.00-1.22%
एनटीपीसी323.00-1.22%
टीसीएस2,442.40-1.20%
अपोलो हॉस्पिटल्स8,515.00-1.03%
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,380.80-1.02%
ओएनजीसी224.50-1.01%
टाइटन कंपनी4,921.90-0.97%
PC: NSE

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
12 Nov 2026, 4:17 PM IST
Published on: