कारोबार

ब्रिटेन के सबसे अमीर व्यक्ति गोपीचंद हिंदुजा का हुआ निधन, Ashok Leyland का किया था अधिग्रहण

Gopichand Hinduja: हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद पी हिंदुजा का निधन हो गया है। संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2025 में गोपीचंद हिंदुजा फैमिली यूके में टॉप पर रही थी।

less than 1 minute read
Nov 04, 2025
हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा का निधन हो गया है। (फोटो क्रेडिट: ब्लूमबर्ग)

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद पी हिंदुजा अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका लंदन के एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। वे 85 वर्ष के थे। वे चार हिंदुजा ब्रदर्स में दूसरे नंबर के हैं। सबसे बड़े श्रीचंद हिंदुजा की मृत्यु साल 2023 में हुई थी। अन्य दो हिंदुजा ब्रदर्स प्रकाश हिंदुजा और अशोक हिंदुजा हैं। गोपीचंद हिंदुजा को बिजनेस जगत में 'जीपी' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने साल 1950 में फैमिली बिजनेस जॉइन किया था।

11 सेक्टर्स में फैला है ग्रुप का कारोबार

हिंदुजा ग्रुप के कारोबार 11 सेक्टर्स में फैले हुए हैं। इनमें ऑटोमोटिव, बैंकिंग एंड फाइनेंस, आईटी, हेल्थकेयर, रियल एस्टेट, पावर, मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर शामिल है। हिंदुजा ग्रुप के लोकप्रिय ब्रांड्स में अशोक लेलैंड, इंडसइंड बैंक और NXTDIGITAL लिमिटेड शामिल हैं।

ब्रिटेन के सबसे अमीर व्यक्ति

संडे टाइम्स रिच लिस्ट के 2025 एडिशन में गोपीचंद हिंदुजा फैमिली यूके में टॉप पर आई थी। उस समय गोपीचंद हिंदुजा फैमिली के पास 32.3 अरब पाउंड के एसेट्स थे। हिंदुजा परिवार के पास लंदन में महत्वपूर्ण रियल एस्टेट होल्डिंग्स हैं। इसमें रैफल्स लंदन होटल भी शामिल है, जो व्हाइटहॉल में एतिहासिक ओल्ड वॉर ऑफिस बिल्डिंग में है।

गल्फ ऑयल और अशोक लीलैंड का किया था अधिग्रहण

गोपीचंद हिंदुजा ने मुंबई के जय हिंद कॉलेज से ग्रेजुएशन की हुई है। उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिंस्टर से मानद डॉक्टरेट ऑफ लॉ और लंदन के रिचमंड कॉलेज से मानद डॉक्टरेट ऑफ इकोनॉमिक्स की उपाधि मिली हुई है। गोपीचंद हिंदुजा के नेतृत्व में ही हिंदुजा ग्रुप ने गल्फ ऑयल और अशोक लीलैंड का अधिग्रहण किया था। इस अधिग्रहण से अशोक लीलैंड को एक नई लाइफ मिली थी।

Published on:
04 Nov 2025 04:58 pm
Also Read
View All