कारोबार

जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं देश की सबसे अमीर महिला

फोर्ब्स की बिलियेनियर लिस्ट 2022 में कुल 327 महिलाएं शामिल हैं। वहीं दूनिया भर के अरबपतियों की लिस्ट में 11 भारतीय महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है। इसके साथ ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति कि लिस्ट में एलोन मस्क शीर्ष पर बने हुए हैं।  

2 min read

फोर्ब्स बिलियेनियर लिस्ट 2022 के अनुसार जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं। फोर्ब्स के अनुसार इनके पास 17.7 अरब डॉलर की संपत्ति है। इसके साथ ही दूनिया भर में कुल 327 महिलाएं सबसे अमीर के इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं इस बार इस लिस्ट में चार नई महिलाओं की इंट्री हुई है जिसमें फैशन के क्षेत्र में जाना माना नाम नायका की सीईओ फाल्गुनी नायर भी शामिल हैं। इन्होंने पिछले साल शेयर मार्केट में IPO लिस्ट कराया था जिसके बाद यह इस लिस्ट में शामिल हुई हैं।

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के लिस्ट में गौतम अडानी अभी शीर्ष में बने हुए हैं। वहीं मुकेश अंबानी शीर्ष से खिसक कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। फोर्ब्स के अनुसार दुनिया के बिलियेनियर लिस्ट में गौतम अडानी 9वें नंबर पर हैं और मुकेश अंबानी 10वें नंबर पर हैं।


भारत की 5 सबसे अमीर महिलाएं

भारत में सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में सावित्री जिंदल शीर्ष पर हैं। इनके पास कुल 19.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। फाल्गुनी नायर 5.9 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई हैं। वहीं लीना तिवारी 3.9 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं। किरण मजूमदार 3.5 बिलियन डॉलर के साथ चौथे नंबर पर बनी हुई हैं। इसके साथ ही स्मिता कृष्णा गोदरेज 2.5 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला की लिस्ट में पाचवें नंबर पर बनी हुई हैं।


एलोन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

हाल ही में ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के टीम में शामिल हुए एलोन मस्क दुनिया भर के अरबपतियों की लिस्ट में शीर्ष पर बने हुए हैं। फोर्ब्स के अनुसार इनके पास 290 अरब डॉलर की संपत्ति है। वहीं अमेजन के मालिक जेफ बेजोस 171 अरब डॉलर संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।

Updated on:
06 Apr 2022 06:28 pm
Published on:
06 Apr 2022 06:25 pm
Also Read
View All