SBI Salary Account: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सैलरी अकाउंट होल्डर्स के लिए कई विशेष फायदे और सुविधाएं पेश की हैं। आइए जानते है पूरी खबर।
SBI Salary Account: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सैलरी अकाउंट (SBI Salary Account) होल्डर्स के लिए कई विशेष फायदे और सुविधाएं पेश की हैं। यह सैलरी अकाउंट केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों, रक्षा बल, अर्द्धसैनिक बल, पुलिस बल, और कॉर्पोरेट कर्मचारियों सहित विभिन्न संस्थानों के लिए उपलब्ध है। अगर आप एसबीआई (SBI) में सैलरी अकाउंट खुलवाते हैं, तो आपको न केवल आधुनिक बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा, बल्कि कई अतिरिक्त फायदे भी मिलेंगे।
एसबीआई सैलरी अकाउंट (SBI Salary Account) एक जीरो बैलेंस अकाउंट है। इसका मतलब है कि इस खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की कोई जरूरत नहीं होती। साथ ही, देश के किसी भी बैंक के एटीएम से अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा भी दी जाती है।
इस सैलरी अकाउंट के तहत आपको 40 लाख रुपये तक का निःशुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर और 1 करोड़ रुपये तक का हवाई दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। यह सुविधा विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए उपयोगी है जो अक्सर यात्रा करते हैं।
एसबीआई सैलरी अकाउंट (SBI Salary Account) होल्डर्स को पर्सनल लोन, होम लोन, कार लोन और एजुकेशन लोन पर आकर्षक ब्याज दरों का लाभ मिलता है। इसके अलावा, ग्राहक प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन के लिए भी पात्र हो सकते हैं, जो कि त्वरित वित्तीय सहायता के लिए बेहद फायदेमंद है।
इस खाते के साथ, लॉकर किराए पर भी छूट मिलती है। एसबीआई सैलरी अकाउंटहोल्डर्स को सालाना लॉकर किराये पर 50% तक की छूट दी जाती है। इसके अलावा, ई-एमओडी (मल्टी ऑप्शन डिपॉज़िट) की सुविधा उपलब्ध है, जो ऑटो-स्वाइप के माध्यम से उच्च ब्याज अर्जित करने में मदद करती है।
एसबीआई अपने सैलरी अकाउंट होल्डर्स को ऑन-बोर्डिंग के समय ही डीमैट और ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट की सुविधा प्रदान करता है। यह उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है, जो शेयर बाजार में निवेश करने के इच्छुक हैं।
एसबीआई सैलरी अकाउंट से आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के NEFT और RTGS के माध्यम से फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा, ड्राफ्ट, मल्टी सिटी चेक और एसएमएस अलर्ट सेवाएं भी बिल्कुल मुफ्त हैं।
सैलरी अकाउंट होल्डर्स एसबीआई के लॉयल्टी प्रोग्राम, SBI रिवार्ड्स, के तहत विभिन्न लेनदेन पर रिवार्ड पॉइंट अर्जित कर सकते हैं। इसके अलावा, डेबिट कार्ड और YONO ऐप पर रेगुलर ऑफर्स का भी फायदा उठाया जा सकता है।
एसबीआई सैलरी अकाउंट होल्डर्स को एडवांस और सुरक्षित नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलता है। यह सेवाएं ग्राहकों को कहीं से भी अपने खाते का संचालन करने की सुविधा देती हैं।
एसबीआई में सैलरी अकाउंट खोलना बेहद आसान है। आपको सिर्फ अपनी नौकरी से संबंधित दस्तावेज, पहचान प्रमाण और पते का प्रमाण बैंक में जमा करना होगा। इसके बाद आप तुरंत इस खाते की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।