कारोबार

सीमेंट और FMCG शेयरों में तेजी से 500 अंक बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, उधर मेटल और फार्मा सेक्टर में आई गिरावट

Stock Market Today: एफएमसीजी और सीमेंट शेयरों में आज अच्छी खासी तेजी दर्ज हुई है। वहीं, मेटल, फार्मा और रियल एस्टेट शेयरों में गिरावट दर्ज हुई है।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 4:06 PM IST
indian stock market
भारतीय शेयर बाजार बढ़त लेकर बंद हुआ है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार आज सोमवार को अच्छी-खासी बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.63 फीसदी या 512 अंक की बढ़त के साथ 82,104 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.58 फीसदी या 146 अंक की बढ़त के साथ 25,291 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर लाल निशान पर थे।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

PC: BSE

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो निफ्टी एफएमसीजी में 1.87 फीसदी, निफ्टी सीमेंट में 1.04 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.88 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.50 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.42 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी ऑटो में 1.29 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.50 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.53 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.34 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.04 फीसदी गिरावट दर्ज हुई।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
मैक्स हेल्थकेयर1,009.90+6.63%
टाटा कंज्यूमर1,117.50+3.57%
आईटीसी295.10+3.54%
अपोलो हॉस्पिटल्स8,771.00+2.87%
नेस्ले इंडिया1,297.00+2.68%
भारती एयरटेल2,153.50+2.26%
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस1,827.70+2.11%
एचडीएफसी लाइफ604.50+2.07%
इटरनल371.10+2.05%
पावर ग्रिड262.20+1.85%
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज3,084.40+1.66%
एचडीएफसी बैंक816.50+1.55%
अल्ट्राटेक सीमेंट12,270.00+1.40%
टाइटन4,910.00+1.34%
सोर्स- एनएसई

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स262.40-8.70%
टाटा स्टील182.26-2.37%
मारुति सुजुकी12,571.00-2.20%
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज923.30-2.15%
कोल इंडिया397.50-1.49%
बीएसई3,887.40-1.28%
अडानी एंटरप्राइजेज2,659.00-1.08%
बजाज ऑटो10,734.00-1.07%
जेएसडब्ल्यू स्टील1,334.60-0.99%
बजाज फिनसर्व1,848.20-0.90%
इंडिगो5,544.00-0.77%
आयशर मोटर्स7,599.00-0.67%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज226.00-0.66%
सन फार्मा1,867.50-0.66%
सोर्स- एनएसई

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
16 Nov 2026, 4:06 PM IST
Published on: