केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आम लोगों की इच्छा है कि पेट्रोल और डीजल के दाम जल्द कम हों, लेकिन मौजूदा हालात में ऐसा करना आसान नहीं है। तेल कंपनियों को हुए भारी नुकसान की भरपाई करना जरूरी है। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि अगले ही दिन कीमतें कम हो जाएं, लेकिन तकनीकी रूप से यह तुरंत संभव नहीं है। तेल कंपनियों को पहले ही 42,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इसकी भरपाई भी जरूरी है।"