गुड रिटर्न्स के अनुसार, सोमवार सुबह दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 820 रुपये की गिरावट के साथ 1,36,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 750 रुपये की गिरावट के साथ 1,25,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 620 रुपये की गिरावट के साथ 1,02,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। उधर चांदी का हाजिर भाव दिल्ली में 5000 रुपये की गिरावट के साथ 1,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।