16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Price Today: सोने-चांदी में आज बड़ी गिरावट, जानिए तनिष्क, मालाबार और जोयालुक्कास में क्या हैं गोल्ड के रेट्स

24 Carat Gold Rate: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 1,35,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है। यूएस फेड रेट हाइक की उम्मीदों के चलते सोने पर दबाव आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 16 Nov 2026, 2:59 PM IST

24 Carat Gold Rate

सोने की कीमतों में गिरावट आई है। (PC: AI)

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। सोमवार दोपहर 2 बजे एमसीएक्स एक्सचेंज पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 1.35 फीसदी या 1847 रुपये की गिरावट के साथ 1,34,858 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव इस समय 3.69 फीसदी या 6,509 रुपये की गिरावट के साथ 1,69,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

24, 22, 20, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को सुबह के सत्र में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,34,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,31,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। 20 कैरेट गोल्ड का रेट 1,19,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,08,850 रुपये प्रति10 ग्राम पर था। वहीं, 14 कैरट गोल्ड का रेट 86,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

सोने की शुद्धताभाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट गोल्ड1,34,380
22 कैरेट गोल्ड1,31,160
20 कैरेट गोल्ड1,19,600
18 कैरेट गोल्ड1,08,850
14 कैरेट गोल्ड86,680

तनिष्क में सोने के भाव

टाटा ग्रुप के जूलरी ब्रांड तनिष्क में सोमवार को 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। यहां 18 कैरेट गोल्ड 1,03,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,37,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में गोल्ड के रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,36,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,25,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा।

जोयालुक्कास में सोने का भाव

जोयालुक्कास के ऑनलाइन स्टोर पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,36,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,25,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,02,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा।