कारोबार

6 कंपनियों के डूबे 96,642 करोड़, रिलायंस के निवेशकों का हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

    बीते सप्ताह देश की टॉप 10 में से 6 कंपनियों के मार्किट कैपिटलाइजेशन में 96,642.51 करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इनमें से अकेले रिलायंस इंडस्ट्रीज को 44,249.32 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा।  
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2021, 3:10 PM IST
mukesh ambani

नई दिल्ली। पिछले सात दिनों में शेयर बाजार में जारी उतार—चढ़ाव के लिच टॉप 10 में से छह कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 96,642.51 करोड़ रुपए की गिरावट आई। यानि इन कपंनियों के निवेशकों को तगड़ा झटका लगा। इनमें से सबसे ज्यादा नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों का हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 388.96 नीचे आ गया।

Read More:

इन कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में आई गिरावट

बीते सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक के मार्केट कैपिटलाइजेशन में गिरावट आई। अकेले रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों का 44,249.32 करोड़ रुपए घटकर 12,90,330.25 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 16,479.28 करोड़ रुपए के नुकसान से 11,71,674.52 करोड़ रुपए, कोटक महिंद्रा बैंक की बाजार हैसियत 13,511.93 करोड़ रुपए से घटकर 3,28,122.93 करोड़ रुपए, एचडीएफसी बैंक की 8,653.09 करोड़ रुपए के नुकसान से 7,88,769.58 करोड़ रुपए, एचडीएफसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 7,827.92 करोड़ रुपए से घटकर 4,40,738.35 करोड़ रुपए, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 5,920.97 करोड़ रुपए के नुकसान से 5,48,405.78 करोड़ रुपए रह गया।

इनके निवेशकों को हुआ फायदा

दूसरी तरफ बीते सप्ताह के दौरान इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक तथा बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 8,475.58 करोड़ रुपए बढ़कर 6,85,819.28 करोड़ रुपए, आईसीआईसीआई बैंक ने सप्ताह के दौरान 4,210.38 करोड़ रुपए जोड़े और उसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 4,72,849.46 करोड़ रुपए, बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 2,972.7 करोड़ रुपए बढ़कर 3,75,972.88 करोड़ रुपए, एसबीआई का 2,275.78 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 3,85,275.48 करोड़ रुपए रहा।

घाटे के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस तथा कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

Read More:

Updated on:
2 Aug 2021, 3:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IOC Q2 Results: दूसरी तिमाही में 184% उछलकर 21,630 करोड़ रुपये रहा इंडियन ऑयल का मुनाफा, रेवेन्यू 29.5% बढ़ा

IT और फार्मा शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर हुआ बंद, उधर इन स्टॉक्स में आई बिकवाली

Silver Price Outlook: सिर्फ 1 महीने में ही 40,000 रुपये टूट गई चांदी, क्या और गिरेंगे भाव या अब आएगी तेज रिकवरी? एक्सपर्ट से जानिए टार्गेट प्राइस

Bank Holidays List: नवंबर में आ रहे हैं 2 लॉन्ग वीकेंड, कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में ट्रांसफर किये 18,690 करोड़ रुपये, 9.34 करोड़ किसानों को होगा फायदा, इस तरह देखें अपना स्टेटस