कारोबार

Share Market: रियल एस्टेट और ऑटो शेयरों में गिरावट से लुढ़का मार्केट, उधर इन स्टॉक्स में दिखी खरीदारी

Share Market News: रियल एस्टेट और ऑटो शेयरों में आज सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, सेंसेक्स पैक में आज पावरग्रिड और एचयूएल में सबसे अधिक तेजी दर्ज हुई।
2 min read
Sep 24, 2025
share Market News
शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। (PC: Gemini)

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.47 फीसदी या 386 रुपये की गिरावट के साथ 81,715 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 8 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान पर थे। उधर नेशन स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.45 फीसदी या 112 अंक की गिरावट के साथ 25,056 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज पावरग्रिड और एचयूएल में सबसे अधिक तेजी दर्ज हुई। इसके अलावा, एनटीपीसी,एचसीएल टेक, मारुति, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट और बजाज फाइनेंस भी हरे निशान पर बंद हुए। इससे इतर सबसे अधिक गिरावट टाटा मोटर्स और बीईएल में दर्ज हुई। अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, आईटीसी, रिलायंस, टाटा स्टील, सनफार्मा, इन्फोसिस, एयरटेल और ट्रेंट का शेयर भी गिरकर बंद हुआ है।

NSE के इन शेयरों में दर्ज हुई सबसे अधिक तेजी

NSE के इन शेयरों में दर्ज हुई सबसे अधिक गिरावट

रियल एस्टेट शेयर सबसे अधिक टूटे

सेक्टोरल सूचकांकों में आज सबसे अधिक गिरावट निफ्टी रियल्टी में 2.49 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 1.15 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 में 0.64 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.72 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.81 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.68 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.53 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.26 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.86 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.64 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.65 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.62 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.90 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.16 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। इससे इतर निफ्टी एफएमसीजी में 0.18 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है।

Updated on:
24 Sept 2025 04:15 pm
Published on:
24 Sept 2025 04:15 pm