
चीनी की कीमतों में फिर से तेजी आई है। (PC: File Photo)
Retail Sugar Price: चीनी की कीमतों में पिछले 2 दिन से फिर से तेजी देखी जा रही है। इससे पहले 8-10 दिन से चीनी के भाव गिर रहे थे। मंगलवार को देश के बड़े शहरों में चीनी के भाव ऊपर गए हैं। चीनी की रिटेल कीमतों में 4 रुपये प्रति किलो तक का उछाल देखा गया है। चीनी की होलसेल कीमतों में भी इजाफा हुआ है। चीनी को लेकर अगली बड़ी उम्मीद गन्ना पेराई सीजन से है। सरकार ने मिलो को 15 अक्टूबर से पेराई शुरू करने को कहा है। इससे नई सप्लाई बाजार में आ सकेगी।
चीनीमंडी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को चीनी का भाव 1 रुपये बढ़कर 61 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। कानपुर में यह 2 रुपये बढ़कर 62 रुपये पर, रायपुर में 4 रुपये बढ़कर 62 रुपये प्रति किलो, मुंबई में 3 रुपये बढ़कर 61 रुपये प्रति किलो, रांची में 1 रुपये बढ़कर 61 रुपये प्रति किलो, कोलकाता में 1 रुपये बढ़कर 61 रुपये प्रति किलो, गुवाहाटी में 1 रुपये बढ़कर 62 रुपये प्रति किलो, हैदराबाद में 2 रुपये बढ़कर 61 रुपये प्रति किलो पर और चेन्नई में 1 रुपये बढ़कर 63 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
चीनी की होलसेल कीमतों में भी मंगलवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। चीनीमंडी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में चीनी का भाव 5650 रुपये से बढ़कर 5800 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। इसके अलावा, कानपुर में 5750 रुपये से बढ़कर 5850 रुपये, रायपुर में 5300 से बढ़कर 5500 रुपये, मुंबई में 5250 से बढ़कर 5300 रुपये, रांची में 5400 से बढ़कर 5500 रुपये, कोलकाता में 5400 से बढ़कर 5500 रुपये, गुवाहाटी में 5450 से बढ़कर 5550 रुपये, हैदराबाद में 5300 से बढ़कर 5400 रुपये और चेन्नई में 5900 से बढ़कर 6000 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।
सरकार बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाने और जमाखोरी को रोकने के लिए लगातार उपाय कर रही है। मंगलवार को भी सरकार ने शुगर डीलर्स के लिए स्टॉक लिमिट को घटाने का फैसला लिया। सरकार ने स्टॉक लिमिट को 4000 क्विंटल से घटाकर 2000 क्विंटल कर दिया है। यह लिमिट 15 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी।
Updated on:
02 Sept 2026 12:37 pm
Published on:
02 Sept 2026 12:37 pm
