2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price Today: अमेरिका-ईरान के बीच लड़ाई बढ़ी तो टूट गए सोने के भाव, चांदी 5000 रुपये गिरी, जानें आपके शहर में दाम

Gold Price Today: क्रूड ऑयल की कीमतें 95 डॉलर के पार पहुंच गई हैं। इससे यूएस फेड रेट हाइक को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। यही कारण है कि सोने पर दबाव बन रहा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Sep 02, 2026

Gold Rate Today

सोने की कीमतों में गिरावट आई है। (PC: AI)

Gold Rate Today 2nd September2026: सोने की कीमत में आज बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर और वायदा दोनों बाजारों में भाव लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 2070 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1900 रुपये की गिरावट के साथ 1,39,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1550 रुपये गिरकर 1,14,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में सोने के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,52,020₹1,39,350₹1,17,200
मुंबई₹1,52,020₹1,39,350₹1,14,020
दिल्ली₹1,52,170₹1,39,500₹1,14,170
कोलकाता₹1,52,020₹1,39,350₹1,14,020
बेंगलुरु₹1,52,020₹1,39,350₹1,14,020
हैदराबाद₹1,52,020₹1,39,350₹1,14,020
केरल₹1,52,020₹1,39,350₹1,14,020
पुणे₹1,52,020₹1,39,350₹1,14,020
वडोदरा₹1,52,070₹1,39,400₹1,14,070
अहमदाबाद₹1,52,070₹1,39,400₹1,14,070
जयपुर₹1,52,170₹1,39,500₹1,14,170

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, बुधवार सुबह दिल्ली में चांदी का भाव 5,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

MCX पर सोने-चांदी के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सुबह 10 बजकर 42 मिनट पर 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना 1.09 फीसदी या 1647 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,082 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 1.26 फीसदी या 2957 रुपये की गिरावट के साथ 2,32,484 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.99 फीसदी या 43.40 डॉलर गिरकर 4353 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.54 फीसदी या 23.55 डॉलर की गिरावट के साथ 4,305.27 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी 1.61 फीसदी या 1.05 डॉलर की गिरावट के साथ 64.32 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.62 फीसदी या 0.40 डॉलर की गिरावट के साथ 63.68 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

क्यों गिरे सोने के भाव?

केडिया एडवाइजरी के एमडी अजय केडिया ने बताया की सोने की कीमतों आई इस गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका ईरान युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी है। अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार रात काफी हमले हुए हैं। यह पिछले कई हफ्तों का सबसे बड़ा संघर्ष था। इससे ब्रेंट क्रूड की कीमत 95 डॉलर के पार चली गई है। इससे सितंबर में रेट हाइक की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं। उच्च ब्याज दरें डॉलर और बॉन्ड यील्ड जैसे एसेट्स को आकर्षक बनाती हैं और सोने जैसे बिना ब्याज वाले एसेट्स पर दबाव बनता है। यही कारण है कि सोने की कीमतों में गिरावट आई है।