कारोबार

SIP Calculator: हर महीने 10,000 रुपये की एसआईपी से भी जुटा सकते हैं 1 करोड़ का फंड, समझिए कैलकुलेशन

Mutual Fund SIP Return: हर महीने 10,000, 20,000 या 30,000 रुपये की एसआईपी से 1 करोड़ रुपये का फंड बनाया जा सकता है। 8%, 10% और 12% सालाना रिटर्न के अनुमान पर टार्गेट तक पहुंचने में 13 से 26 साल लग सकते हैं। जल्दी निवेश शुरू करने से कंपाउंडिंग का ज्यादा फायदा मिलता है।
3 min read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 5:19 PM IST
SIP Calculator
लॉन्ग टर्म में एसआईपी से बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। (PC: AI)

निवेश की दुनिया में पहला 1 करोड़ रुपये जुटाना सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक माना जाता है। इसके लिए सिर्फ ज्यादा पैसे कमाना जरूरी नहीं है, बल्कि नियमित निवेश और लंबे समय तक धैर्य बनाए रखना भी अहम है। अच्छी बात यह है कि हर महीने छोटी रकम बचाकर भी करोड़पति बनने का टार्गेट पूरा किया जा सकता है। म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) इस काम में आपकी मदद कर सकता है। इसमें निवेशक हर महीने अपनी सुविधा के अनुसार एक तय रकम निवेश कर सकते हैं। समय के साथ निवेश पर मिलने वाला रिटर्न भी जुड़ता जाता है। इसे कंपाउंडिंग का फायदा कहते हैं।

अगर आप हर महीने 10,000 रुपये, 20,000 रुपये या 30,000 रुपये की SIP करते हैं, तो 1 करोड़ रुपये का फंड बनाने में कितना समय लगेगा? इसका जवाब इस बात पर निर्भर करेगा कि आपके निवेश पर सालाना कितना रिटर्न मिल रहा है।

12% सालाना रिटर्न मिलने पर कितने साल में बनेंगे 1 करोड़ रुपये?

वैल्यू रिसर्च के 10 साल के म्यूचुअल फंड आंकड़ों के मुताबिक, इक्विटी फंड की कई कैटेगरी ने इस दौरान 12% से ज्यादा सालाना रिटर्न दिया है। हालांकि, पुराने रिटर्न भविष्य में भी मिलेंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं है। कैलकुलेशन के लिए अगर एसआईपी पर सालाना 12% रिटर्न मानें तो अलग-अलग निवेश राशि के हिसाब से 1 करोड़ रुपये का टार्गेट इस तरह पूरा हो सकता है।

मंथली SIP1 करोड़ रुपये बनाने में लगने वाला अनुमानित समय
₹10,00021 साल
₹20,00015 साल
₹30,00013 साल

इस हिसाब से 10,000 रुपये की मंथली एसआईपी करने वाले निवेशक को करीब 21 साल लग सकते हैं। वहीं, हर महीने 20,000 रुपये निवेश करने पर यह टार्गट लगभग 15 साल में पूरा हो सकता है। अगर आप हर महीने 30,000 रुपये निवेश करते हैं, तो करीब 13 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो सकता है।

10% सालाना रिटर्न पर कितना समय लगेगा?

हाइब्रिड म्यूचुअल फंड की कई कैटेगरी ने पिछले 10 साल में करीब 10% सालाना रिटर्न दिया है। इसी रिटर्न को आधार मानकर देखें तो 1 करोड़ रुपये जुटाने में कितना समय लगेगा, इसकी जानकारी नीचे दी गई है।

मंथली SIP1 करोड़ रुपये बनाने में लगने वाला अनुमानित समय
₹10,00023 साल
₹20,00017 साल
₹30,00014 साल

अगर आप हर महीने 10,000 रुपये की एसआईपी करते हैं तो 10% सालाना रिटर्न के हिसाब से 1 करोड़ रुपये का फंड बनाने में करीब 23 साल लग सकते हैं। वहीं, 20,000 रुपये की मंथली एसआईपी से यह टार्गेट लगभग 17 साल और 30,000 रुपये की एसआईपी से करीब 14 साल में हासिल किया जा सकता है।

8% सालाना रिटर्न मिलने पर कितने साल लगेंगे?

अगर आपके निवेश में सालाना 8% रिटर्न मिलता है, तो एक करोड़ रुपये का फंड बनाने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। इस स्थिति में निवेश की रकम के हिसाब से समय कुछ इस तरह रहेगा।

मंथली SIP1 करोड़ रुपये बनाने में लगने वाला अनुमानित समय
₹10,00026 साल
₹20,00019 साल
₹30,00015 साल

यानी 10,000 रुपये की मंथली एसआईपी से 1 करोड़ रुपये जुटाने में करीब 26 साल लग सकते हैं। अगर निवेश की रकम 20,000 रुपये है तो लगभग 19 साल और 30,000 रुपये की एसआईपी से करीब 15 साल में यह टार्गेट हासिल हो सकता है।

SIP में जल्दी निवेश शुरू करना क्यों जरूरी है?

एसआईपी में सिर्फ यह मायने नहीं रखता कि आप हर महीने कितने रुपये निवेश कर रहे हैं। यह भी उतना ही जरूरी है कि आप कितने समय तक निवेश जारी रखते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह कंपाउंडिंग है। इसमें निवेश पर मिलने वाला रिटर्न भी आगे रिटर्न कमाने लगता है। शुरुआत में इसका असर कम दिखाई देता है, लेकिन लंबी अवधि में यह आपके फंड को तेजी से बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसीलिए निवेश की शुरुआत जितनी जल्दी की जाए, लंबे समय में कंपाउंडिंग का फायदा उठाने के उतने ही ज्यादा मौके मिलते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
17 Nov 2026, 5:19 PM IST
Published on: