कारोबार

नए GST रेट्स लागू होने से पहले शेयर बाजार में उछाल, जानिए किन-किन स्टॉक्स में दिख रही खरीदारी

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स 229 अंक की बढ़त लेकर 82,020 पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, निफ्टी 25,130 पर ट्रेड करता दिखाई दिया है।
2 min read
Sep 16, 2025
Share market news
शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। (PC: Pixabay)

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार बढ़त लेकर खुला है और शुरुआती कारोबार में भी तेजी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 67 अंक की बढ़त लेकर 81,852.11 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.28 फीसदी या 229 अंक की बढ़त लेकर 82,020 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर और 7 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.24 फीसदी या 62 अंक की बढ़त लेकर 25,130 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक और पावरग्रिड में देखने को मिली। इसके अलावा, अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति, बीईएल, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, रिलायंस, टाटा मोटर्स, आईटीसी, इटरनल, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, टीसीएस, सनफार्मा, ट्रेंट और बजाज फाइनेंस के शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। इससे इतर एशियन पेंट, टाइटन, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और इन्फोसिस के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

NSE के इन शेयरों में सबसे अधिक तेजी

NSE के इन शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो निफ्टी पीएसयू बैंक (-0.03%) को छोड़कर सभी सूचकांक हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक तेजी निफ्टी मीडिया में 1.02 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए।

Updated on:
16 Sept 2025 10:03 am
Published on:
16 Sept 2025 10:03 am