9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price Today: दिवाली पर जिसने सोना-चांदी खरीदे उन्हें हुआ बढ़िया फायदा, अब बढ़ गए हैं रेट, जानिए नई कीमतें

Gold Rate Today: घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। धनतेरस और दिवाली की खरीदारी के बाद दोनों कीमती धातुओं के भाव बढ़ गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 9 Nov 2026, 10:40 AM IST

Gold Silver Returns

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। (PC: AI)

Gold Price Today: धनतेरस और दिवाली के बाद अब सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोमवार को कीमतें हरे निशान पर ट्रेड करती दिखीं। ऐसे में जिन्होंने धनतेरस और दिवाली पर सोना-चांदी खरीदे, वे फायदे में दिख रही हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सोमवार सुबह दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1150 रुपये की बढ़त के साथ 1,44,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 950 रुपये की बढ़त के साथ 1,32,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 770 रुपये की बढ़त के साथ 1,08,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, चांदी का घरेलू हाजिर भाव 2,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

MCX पर सोने-चांदी के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के भाव हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर 1.15 फीसदी या 1637 रुपये की बढ़त के साथ 1,44,189 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतें भी बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखीं। एमसीएक्स पर सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव 2.05 फीसदी या 3800 रुपये की बढ़त के साथ 1,88,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोना 1.60 फीसदी या 65.20 डॉलर की बढ़त के साथ 4,140.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, गोल्ड स्पॉट 1.38 फीसदी या 56.25 डॉलर की बढ़त के साथ 4127.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी आई है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 2.53 फीसदी या 1.31 डॉलर की बढ़त के साथ 53.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, सिल्वर स्पॉट 2.47 फीसदी या 1.28 डॉलर की बढ़त के साथ 53.19 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।