कारोबार

सरकारी बैंकों और फाइनेंशियल स्टॉक्स में बिकवाली से टूटा मार्केट, लाल निशान पर हुआ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी

भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.67 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं, मेटल शेयरों में तेजी दर्ज हुई है।

2 min read
Sep 02, 2025
सरकारी बैंकों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। (PC: Gemini)

भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.26 फीसदी या 206 अंक की गिरावट के साथ 80,157 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.18 फीसदी या 45 अंक की गिरावट के साथ 24,579.60 पर बंद हुआ। एनएसई पर ट्रेडेड 3,132 शेयरों में से आज 1929 शेयर हरे निशान पर बंद हुए और 1117 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, 86 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

ये भी पढ़ें

HDFC Bank से 5 साल के लिए 5 लाख का Personal Loan लें तो कितने की बनेगी मंथली EMI, कुल कितना चुकाएंगे ब्याज?

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक गिरावट महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में दर्ज हुई है। इसके अलावा, एशियन पेंट, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, मारुति, इन्फोसिस, एसबीआई और टीसीएस के शेयर में भी गिरावट दर्ज हुई। इससे इतर पावरग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एचयूएल, रिलायंस, बीईएल, बजाज फिनसर्व, जोमैटो, आईटीसी, टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, सनफार्मा और बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी दर्ज हुई।

NSE के ये शेयर सबसे अधिक उछले

NSE के इन शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करे, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.67 फीसदी दर्ज की गई है। इसके अलावा, निफ्टी फार्मा में 0.22 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.28 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.12 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल में 0.06 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इससे इतर निफ्टी मेटल में 0.92 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.35 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.74 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.30 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.66 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक में 0.01 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

Published on:
02 Sept 2025 03:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर