Share Market Down: Sensex और Nifty में गिरावट का दौर लगातार जारी है। 28 फरवरी को सेंसेक्स में 900 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं निफ्टी में 300 अंको से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है। आइए जानते है इसके 3 बड़े कारण क्या है।
Indian Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 और सेंसेक्स सप्ताह के आखिरी ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (28 फरवरी) को भारी गिरावट का सामना करना पड़ा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के अनुसार सेंसेक्स 1409.59 अंकों की भारी गिरावट से 73,195.57 अंक पर आ गया। निफ्टी में 490.80 की गिरावट देखने को मिली। यह 4,671.70 के निचले स्तर पर पहुंच गया है।
चंबल फर्टलाइजर शेयर करीब 7 फीसदी गिरा, रेडिगटन के शेयर में 6.8%, क्रेडिट एक्सेस में 6%, पतंजलि फूड 10%, IREDA शेयर 7%, Hexacom करीब 5 प्रतिशत, इंफोएज करीब 6 फीसदी, टेक महिंद्रा 5 फीसदी, Indusind Bank के शेयर 4.50 फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर करीब 5 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहे थे।
Nifty ने गिरावट के मामले में 28 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 1996 के बाद से शेयर बाजार में कभी भी लगातार पांच महीने तक गिरावट नहीं देखी गई है। साल 1996 के बाद ये पहला मौका है जब शेयर बाजार में लगातार पांचवे महीने गिरावट देखने को मिली है। Nifty के इतिहास में 1990 के बाद केवल दो बार पांच महीने या उससे ज्यादा समय तक गिरावट दर्ज की गई है।