
भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.38 फीसदी या 304 अंक की बढ़त लेकर 80,539 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर और 9 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.54 फीसदी या 131 अंक की बढ़त के साथ 24,619 पर बंद हुआ है।
सेंसेक्स पैक के शेयरों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी बीईएल, जोमैटो और महिंद्रा एंड महिंद्रा में दर्ज हुई है। इसके अलावा, कोटक बैंक, पावरग्रिड, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, सनफार्मा, एशियन पेंट, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एसबीआई, रिलायंस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस, एनटीपीसी और एचसीएल टेक का शेयर भी बढ़त लेकर बंद हुआ है। इससे इतर आज एनटीपीसी, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी और अडानी पोर्ट्स के शेयर में गिरावट दर्ज हुई है।
सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो बुधवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 2.13 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी फार्मा में 1.73 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.26 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.88 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.31 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.24 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.05 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.26 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक में 1.10 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.36 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है। इससे इतर निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.29 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.05 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.14 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी में 0.04 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।