
भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.38 फीसदी या 313 अंक की बढ़त लेकर 82,693 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.36 फीसदी या 91 अंक की बढ़त लेकर 25,330 पर बंद हुआ है।
सेंसेक्स पैक में बुधवार को सबसे अधिक तेजी एसबीआई, बीईएल और कोटक बैंक में दर्ज हुई है। इसके अलावा, मारुति, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, एशियन पेंट, सनफार्मा, रिलायंस, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, इटरनल और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। इससे इतर बजाज फिनसर्व, टाइटन, आईटीसी, टाटा स्टील, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, एचसीएल टेक, अडानी पोर्ट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।
सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.61 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.37 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.41 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.63 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल में 0.39 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.55 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.65 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.30 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.34 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.39 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है। इससे इतर निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.44 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.30 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.10 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.10 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.50 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी में 0.14 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।