कारोबार

फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी से उछला मार्केट, उधर IT स्टॉक्स में दिख रही गिरावट, जानिए बाजार का हाल

Stock Market News: शुरुआती कारोबार में फाइनेंशियल सर्विसेस, एफएमसीजी, मेटल, बैंकिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में तेजी देखने को मिली। वहीं, ऑटो, आईटी और फार्मा शेयर लाल निशान पर दिखे।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 10:06 AM IST
Stock Market Today
शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। (PC: ANI)

भारतीय शेयर बाजार आज मामूली गिरावट के साथ खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज गुरुवार को 117 अंक की गिरावट के साथ 81,762.27 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में यह 0.37 फीसदी या 301 अंक की बढ़त के साथ 82,181 पर ट्रेड करता दिखा। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.37 फीसदी या 92 अंक की बढ़त के साथ 25,347 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

PC: BSE, समय- सुबह 9 बजकर 45 मिनट

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक तेजी बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इटरनल और आईटीसी में दिखी। इसके अलावा, एसबीआई, बीईएल, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, इंडिगो, कोटक बैंक और रिलायंस के शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। इससे इतर महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचयूएल और एयरटेल में गिरावट दिखाई दी।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
बजाज फिनसर्व1,899.802.97%
एचडीएफसी लाइफ590.252.91%
बजाज फाइनेंस1,104.502.38%
श्रीराम फाइनेंस990.552.21%
एसबीआई लाइफ1,805.302.17%
इटरनल366.201.41%
एसबीआई1,074.201.23%
अडानी पोर्ट्स1,929.701.19%
अडानी एंटरप्राइजेज2,745.201.13%
आईसीआईसीआई बैंक1,589.001.11%
आईटीसी287.800.98%
एक्सिस बैंक1,349.400.97%
कोटक महिंद्रा बैंक492.350.95%
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)402.750.94%
सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 10 बजे

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
नेस्ले इंडिया1,271.40-1.29%
महिंद्रा एंड महिंद्रा3,424.00-1.18%
अपोलो हॉस्पिटल्स8,515.00-1.03%
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज3,127.80-0.92%
सन फार्मा1,886.40-0.84%
एनटीपीसी324.35-0.81%
टेक महिंद्रा1,774.50-0.78%
भारती एयरटेल2,093.30-0.74%
पावर ग्रिड262.15-0.61%
सिप्ला1,412.10-0.55%
इंफोसिस1,149.00-0.52%
ट्रेंट3,206.60-0.50%
टीसीएस2,459.90-0.49%
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,391.00-0.29%
सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 10 बजे

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
12 Nov 2026, 10:06 AM IST
Published on: