कारोबार

Stock Market Today: सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 500 अंक ऊपर, उधर मेटल स्टॉक्स में दिखी बिकवाली

Share Market Today: शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी सरकारी बैंकों के शेयरों में दिखाई दी। निफ्टी पीएसयू बैंक 1.01 फीसदी उछलकर ट्रेड करता दिखा। वहीं, मेटल और रियल एस्टेट शेयरों में गिरावट दिखी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 10:09 AM IST
Indian stock market
शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है। (सोर्स- IANS)

भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 218 अंक की बढ़त के साथ 81,810.98 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर यह 0.59 फीसदी या 484 अंक की बढ़त के साथ 82,066 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

PC: BSE, समय- सुबह 9 बजकर 45 मिनट

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी एयरटेल, एशियन पेंट, आईटीसी, कोटक बैंक और इटरनल में देखने को मिली। अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एसबीआई, टाइटन, ट्रेंट और एक्सिस बैंक के शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। उधर टाटा स्टील, पावरग्रिड, इंडिगो और बजाज फाइनेंस के शेयर में गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामलेटेस्ट ट्रेडिंग प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
मैक्स हेल्थकेयर988.45+4.37%
भारती एयरटेल2,159.70+2.55%
आईटीसी291.95+2.44%
एशियन पेंट्स2,608.50+2.29%
टाटा कंज्यूमर1,102.80+2.21%
इटरनल371.35+2.12%
कोटक महिंद्रा बैंक497.45+1.82%
अपोलो हॉस्पिटल्स8,664.50+1.62%
एसबीआई1,096.35+1.51%
अल्ट्राटेक सीमेंट12,280.00+1.49%
नेस्ले इंडिया1,280.50+1.37%
टेक महिंद्रा1,787.00+1.30%
टाइटन4,896.40+1.06%
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,392.30+1.04%
सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 10 बजे

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामलेटेस्ट ट्रेडिंग प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स268.35-6.63%
टाटा स्टील184.65-1.09%
कोल इंडिया400.00-0.87%
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज938.70-0.52%
बजाज ऑटो10,806.00-0.41%
बजाज फाइनेंस1,112.95-0.36%
इंडिगो5,569.00-0.33%
जेएसडब्ल्यू स्टील1,345.10-0.22%
ओएनजीसी224.75-0.11%
अडानी एंटरप्राइजेज2,685.00-0.11%
बजाज फिनसर्व1,863.10-0.10%
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 10 बजकर 5 मिनट

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
16 Nov 2026, 10:09 AM IST
Published on: