कारोबार

बढ़त के साथ खुला मार्केट, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में तेजी, IT सेक्टर में दिखी गिरावट

Share Market Today: शुरुआती कारोबार में निफ्टी फार्मा 1.62 फीसदी और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स 1.31 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। उधर निफ्टी आईटी में 0.78 फीसदी की गिरावट दिखाई दी।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 9:58 AM IST
Stock Market Today
शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है। (PC: ANI)

भारतीय शेयर बाजार आज सोमवार को बढ़त लेकर खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 328 अंक की बढ़त के साथ 81,327.29 पर खुला। हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही यह बढ़त खत्म हो गई और सेंसेक्स 0.12 फीसदी या 88 अंक की गिरावट के साथ 80,896 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.23 फीसदी या 56 अंक की गिरावट के साथ 24,929 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

PC: BSE, समय- सुबह 9 बजकर 40 मिनट

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 5 शेयर हरे निशान पर और 25 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, आईसीआईसीआई बैंक और सनफार्मा के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस और अडानी पोर्ट्स के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव (%)
भारतीय स्टेट बैंक1,043.602.72
एचडीएफसी बैंक792.751.10
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज1,384.801.08
अपोलो हॉस्पिटल्स8,514.001.00
आईसीआईसीआई बैंक1,579.700.94
इंडिगो5,448.000.57
श्रीराम फाइनेंस964.250.44
एचडीएफसी लाइफ564.200.39
एनटीपीसी323.700.31
सन फार्मा1,919.800.25
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स1,081.600.15
लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी)4,112.700.07
बीएसई3,802.000.05
महिंद्रा एंड महिंद्रा3,268.800.03
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 50 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव (%)
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,413.30-1.99
भारती एयरटेल2,048.60-1.77
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज936.95-1.68
इन्फोसिस1,153.00-1.59
टाटा स्टील187.47-1.44
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस1,741.10-1.31
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन257.95-1.30
अल्ट्राटेक सीमेंट12,342.00-1.26
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस)2,468.90-1.20
आईटीसी280.15-1.16
बजाज फाइनेंस1,069.50-1.13
बजाज फिनसर्व1,836.30-1.01
नेस्ले इंडिया1,260.80-1.00
अडानी पोर्ट्स1,929.80-1.00
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 55 मिनट

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
9 Nov 2026, 9:58 AM IST
Published on: