कारोबार

Stock Market: बाजार खुलते ही उछला मार्केट, सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा, IT और सीमेंट शेयरों में दिखी खरीदारी

Share Market Today: आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.84 फीसदी और निफ्टी सीमेंट 1.06 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड करती दिखी।
2 min read
• •
Oct 21, 2026
Share Market Today
शेयर बाजार बढ़त लेकर खुला है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को भारी बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 485 अंक की बढ़त के साथ 74,337.93 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर यह 0.91 फीसदी या 684 अंक की बढ़त के साथ 74,510 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 50 इस समय 0.82 फीसदी या 187 अंक की तेजी के साथ 23,074 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

PC: BSE, समय- सुबह 9 बजकर 40 मिनट

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर और 5 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक तेजी इन्फोसिस में 3.20 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.79 फीसदी और टीसीएस में 2.59 फीसदी देखने को मिली। वहीं, सबसे अधिक गिरावट बजाज फाइनेंस में 1.57 फीसदी देखने को मिली।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी खरीदारी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज (%)
इंफोसिस (Infosys)1,167.553.26
टीसीएस (TCS)2,526.902.68
अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement)10,900.002.35
एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies)1,408.602.08
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries)1,224.801.90
टेक महिंद्रा (Tech Mahindra)1,810.901.79
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)1,403.801.65
भारती एयरटेल (Bharti Airtel)1,906.101.65
जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel)1,259.501.47
आईटीसी (ITC)264.201.30
जोमैटो (Zomato)216.351.10
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries)2,906.600.96
एसबीआई लाइफ (SBI Life)1,660.900.79
टीवीएस मोटर (TVS Motor)280.150.77
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)980.750.72
एलएंडटी (L&T)3,686.700.68
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 47 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज (%)
बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance)938.50-1.97
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)374.90-0.61
ट्रेंट (Trent)2,876.00-0.54
एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life)542.85-0.49
बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv)1,696.60-0.20
आयशर मोटर्स (Eicher Motors)7,335.50-0.18
नेस्ले इंडिया (Nestle India)1,240.70-0.16
टाइटन (Titan)4,422.70-0.03
सोर्स- एनएसई, समय- 9 बजकर 53 मिनट

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
21 Oct 2026 09:56 am
Published on:
21 Oct 2026 09:34 am