कारोबार

इनकम टैक्स में छूट से एजुकेशन लोन आकर्षक, लोन या सेल्फ फाइनेंस कौन बेहतर

इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80ई के तहत 8 साल तक एजुकेशन लोन के पूरे ब्याज पर इनकम टैक्स में छूट मिलती है।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2023, 11:45 AM IST
education_loan_0.jpg

नई दिल्ली। हायर एजुकेशन का खर्च लगातार बढ़ रहा है। खासकर विदेश से उच्च शिक्षा हासिल करना काफी महंगा हो गया है। बच्चों की पढ़ाई के लिए निवेश अधिकतर अभिभावकों की फाइनेंशियल प्लानिंग में सबसे अहम रूप से शामिल होता है। लोग इसके लिए बच्चे के जन्म के साथ ही रियल एस्टेट, एफडी, स्टॉक्स और म्यूचुअल फंड्स में निवेश करते हैं, ताकि हायर एजुकेशन के समय बेचकर बच्चे की फीस भर सकें। हालांकि निवेश सलाहकारों का कहना है कि हायर एजुकेशन के लिए अपने निवेश को बेचने से बेहतर एजुकेशन लोन लेना है।


लोन के फायदे...

निवेश सलाहकारों का कहना है कि हायर एजुकेशन के लिए निवेश को बेचने से बेहतर बैंक से एजुकेशन लोन लेना है। उनका कहना है कि सेक्शन 80ई के तहत एजुकेशन लोन पर लगने वाला पूरा ब्याज टैक्स फ्री है। इसमें लोन राशि की कोई सीमा भी नहीं है। साथ ही विदेश में पढ़ाई के लिए सालाना 7 लाख रुपए भेजने पर टीसीएस नहीं कटता है। एजुकेशन लोन लेकर पढ़ाई के विदेश सालाना 7 लाख रुपए से अधिक भेज रहे हैं तो उस पर 0.5 प्रतिशत टीसीएस कटता है। वहीं सेल्फ फंड यानी खुद का पैसा भेजते हैं तो 5 फीसदी टीसीएस कटता है।

उदाहरण से समझें...

मान लीजिए आप 30 प्रतिशत टैक्स स्लैब में हैं। आप बच्चे के हायर एजुकेशन के लिए 8 साल के लिए एक करोड़ रुपए एजुकेशन लेते हैं तो आपको ब्याज के रूप में 51.57 लाख रुपए देने होंगे। यानी 8 साल में कुल 1.51 करोड़ रुपए बैंक को चुकाने होंगे। चूंकि एजुकेशन लोन का ब्याज टैक्स फ्री है, ऐसे में 15.47 लाख रुपए पर टैक्स छूट का लाभ मिलेगी। वहीं इन 8 साल में एक करोड़ रुपए का निवेश 10 फीसदी सालाना रिटर्न मिलने पर बढक़र 2.14 करोड़ रुपए हो जाएगा। यानी एजुकेशन लोन लेकर पढ़ाई फाइनेंस करने से आपका निवेश बढ़ता रहेगा और लोन की जो ईएमआइ चुकाएंगे उससे कहीं अधिक रिटर्न निवेश पर मिल जाएगा।

स्टडी अब्रोड : सेक्सन 80ई के तहत मिलती है टैक्स छूट

लोन या सेल्फ फाइनेंस, कौन बेहतर

लोन अमाउंट: क्र०1 करोड़
लोन अवधि: 08 साल
इंटरेस्ट रेट: 11.15
मंथली ईएमआइ: 1,57,894
कुल ब्याज राशि: 51.57 लाख
कुल देय राशि: 1.51 करोड़

सेक्शन 80ई के तहत पहले साल टैक्स छूट: 15.47 लाख

50 लाख के एजुकेशन लोन पर टैक्स में इतनी छूट

सालाना आय: 50 लाख
स्टैंडर्ड डिडक्शन: 50,000
सेक्सश 80सी: 1.5 लाख
80ई डिडक्शन: 10.74 लाख
नेट टैक्सेबल इनकम: 37.26 लाख
कुल टैक्स देनदारी: 9.67 लाख

विदेश में पढ़ाई के खर्च पर इतना टीसीएस

एजुकेशन लोन सेल्फ फंडेड
कुल रेमिटेंस 01 करोड़ 01 करोड़
टैक्सेबल रेमिटेंस 97 लाख 93 लाख
टीसीएस 0.50 फीसदी 5 फीसदी
टीसीएस कटौती 46,500 4.65 लाख

विदेश में हायर एजुकेशन का खर्च

देश औसत सालाना फीस
अमरीका 16.65-37.47
ब्रिटेन 10.25-20.50
कनाडा 10.30-15.11
ऑस्ट्रलिया 10.75-19.90
(सालाना फीस लाख रुपए में)

यह भी पढ़ें- पराली जलाने वाले किसानों की MSP पर रोक! वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त

यह भी पढ़ें- लैंड फॉर जॉब स्कैम केस में ED का बड़ा एक्शन, लालू यादव परिवार के करीबी अमित कत्याल गिरफ्तार

Updated on:
11 Nov 2023, 11:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All
IOC Q2 Results: दूसरी तिमाही में 184% उछलकर 21,630 करोड़ रुपये रहा इंडियन ऑयल का मुनाफा, रेवेन्यू 29.5% बढ़ा

IT और फार्मा शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर हुआ बंद, उधर इन स्टॉक्स में आई बिकवाली

Silver Price Outlook: सिर्फ 1 महीने में ही 40,000 रुपये टूट गई चांदी, क्या और गिरेंगे भाव या अब आएगी तेज रिकवरी? एक्सपर्ट से जानिए टार्गेट प्राइस

Bank Holidays List: नवंबर में आ रहे हैं 2 लॉन्ग वीकेंड, कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में ट्रांसफर किये 18,690 करोड़ रुपये, 9.34 करोड़ किसानों को होगा फायदा, इस तरह देखें अपना स्टेटस