
जमीन के बदले नौकरी मामले में राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लालू यादव परिवार के कथित सहयोगी अमित कत्याल को गिरफ्तार किया है। प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, कात्याल राजद सुप्रीमो के करीबी सहयोगी होने के साथ-साथ एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशक भी हैं। आधिकारिक सूत्रों ने 11 नवंबर को ईडी ने कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव के कथित सहयोगी अमित कात्याल को गिरफ्तार किया है।
कल पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था
बताया जा रहा है कि अमित कत्याल को जांच एजेंसी ने 10 नवंबर को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उसे आज गिरफ्तार कर लिया गया। माना जा रहा है कि कत्याल को आज स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा जहां ईडी पूछताछ के लिए उसकी हिरासत की मांग करेगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सड़क हादसा, टैंकर और पिकअप की टक्कर में चार की मौत
दो महीनों से ईडी से बच रहे थे कत्याल
सूत्रों ने बताया कि कात्याल करीब दो महीने से पूछताछ के लिए एजेंसी के समन से बच रहे थे। दिल्ली उच्च न्यायालय ने हाल ही में इस मामले में उनके खिलाफ ईडी के समन को रद्द करने की उनकी याचिका खारिज कर दी थी।
यह भी पढ़ें- तकनीक का कमाल : न ऐप, न स्क्रीन... आवाज और हाथों के इशारे से चलेगी डिवाइस, मिलेगी फोन जैसी सुविधा
यह भी पढ़ें- पराली जलाने वाले किसानों की MSP पर रोक! वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त
Published on:
11 Nov 2023, 11:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.