30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सड़क हादसा, टैंकर और पिकअप की टक्कर में चार की मौत

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। सिधरावली के पास एक टैंकर ने कार और पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। इसमें चार लोगों की जान चली गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 11 Nov 2023, 10:27 AM IST

road_accidents09.jpg

बोलरो और ट्रैक्टर के चपेट में बाइक सवार की मौत

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार की देर रात भयंकर हादसा हो गया। एक तेल टैंकर ने कार और पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर गुरुग्राम के सिधरावली गांव के पास हुई है। बिलासपुर पुलिस थाने के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि हाईवे पर हुए हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टैंकर की टक्कर से कार आग का गोला बन गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत गई है। आरोपी ड्राइवर घटना के बाद से फरार है।


टैंकर की टक्कर से आग का गोला बन गई कार

बिलासपुर थाने के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर की ओर से आ रहे एक तेल टैंकर ने डिवाइडर तोड़ कर एक कार को टक्कर मार दी। इस भिडंत के बाद कार के अंदर सीएनजी सिलेंडर से भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते वहां पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें- तकनीक का कमाल : न ऐप, न स्क्रीन... आवाज और हाथों के इशारे से चलेगी डिवाइस, मिलेगी फोन जैसी सुविधा


आरोपी ड्राइवर फरार

पुलिस के अनुसार, टक्कर के बाद आग लगने से तीन यात्रियों की मौत हो गई। कार से टकराने के बाद तेल टैंकर हाईवे पर एक पिकअप वैन से टकरा गया, जिससे वैन के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद तेल टैंकर का चालक फरार हो गया। पुलिस आरोपी ड्राइवर को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- पराली जलाने वाले किसानों की MSP पर रोक! वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त