कारोबार

भारत में मिलता है दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट डेटा

- देश में लगातार बढ़ रही इंटरनेट खपत- करीब सात रुपए है यहां एक जीबी डेटा की कीमत- पाकिस्तान में चुकाने पड़ते हैं भारत से 7 गुना
less than 1 minute read
Mar 04, 2021
भारत में मिलता है दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट डेटा
भारत में मिलता है दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट डेटा

नई दिल्ली। दुनिया में सबसे सस्ता इंटरनेट डेटा भारत में है, जबकि सबसे महंगा डेटा दक्षिण अटलांटिक महासागर में बसे अफ्रीकी देश सेंट हेलेना में है। भारत में 1 जीबी डेटा के लिए औसतन 7 रुपए चुकाने पड़ते हैं, जबकि सेंट हेलेना में यह खर्च 3832 रुपए है। पाकिस्तान में इंटरनेट डेटा भारत से 7 गुना महंगा है। यहां एक जीबी के लिए औसतन 50.37 रुपए खर्च करने पड़ते हैं।

डिजिटल इकोनॉमी की भागीदारी बढ़ी -
भारत दुनिया में डिजिटल अडॉप्शन के लिहाज से दूसरे नंबर पर है। आइटी मंत्रालय के मुताबिक डिजिटल इकोनॉमी 2018 में 200 अरब डॉलर की रही, जो देश की जीडीपी का करीब 8% हिस्सा थी। 2025 तक जीडीपी में हिस्सेदारी बढ़कर 18-23 फीसदी हो जाएगी।

इस साल औसतन 930 घंटे इंटरनेट पर बिताएंगे यूजर्स-
इस वर्ष यूजर्स मोबाइल इंटरनेट डिवाइस पर 930 घंटे बताएंगे। जेनिथ मीडिया कंज्म्पशन फॉरकास्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स साल के 39 दिन के बराबर समय मोबाइल इंटरनेट डिवाइस पर बिताएंगे। सर्वे 57 देशों में किया गया है। 2021 में इन देशों में 4.5 ट्रिलियन घंटे मोबाइल इंटरनेट पर बिताए जाएंगे। 2015 में औसतन जहां दुनियाभर में लोग मोबाइल इंटरनेट पर एक दिन में 80 मिनट बिताते थे, जो अब बढ़कर 130 मिनट हो गया।

Published on:
04 Mar 2021 02:26 pm