कारोबार

ट्रींग ट्रींग: स्पैम कॉल्स से परेशान…डीएनडी के बावजूद 60% लोगों को रोजाना आए 3 से अधिक फोन कॉल

रिपोर्ट के मुुताबिक 6 से 10 स्पैम कॉल आने की संख्या वर्ष 2023 में 14% से वर्ष 2024 में 21% तक बढ़ गई है। जबकि 90% ने बताया डू-नॉट-डिस्टर्ब रजिस्‍ट्रेशन होने के बावजूद आते हैं फोन। जानें किस तरह के कॉल्स कर रहे लोगों को परेशान।
2 min read
• •
Updated: 19 Feb 2024, 7:48 PM IST
Spam

नई दिल्ली.स्पैम कॉल्स आज भी लोगों को परेशान कर रहे है। सुबह की शुरूआत के साथ कि इंश्योरेंस से लेकर घर बेचने वाली कंपनियों के फोन आने शुरू हो जाते हैं. ट्राई ऐसे परेशान करने वाले कॉल्स को कम करने के प्रयास कर रही है। इसके बावजूद लोकल सर्किल की ओर से किए सर्वे के मुताबिक वर्ष 2024 के फरवरी में 60% लोगों रोजाना 3 से अधिक स्पैम कॉल्स आए है। वहीं 90% ने बताया डू-नॉट-डिस्टर्ब रजिस्‍ट्रेशन होने के बावजूद मार्केटिंग कॉल आते हैं।हालांकि पिछले साल ऐसे लोगों की संख्या 66% थी, जिन्में इस साल मामूली गिरावट देखी गई है।

इस तरीके के कॉल्स से अधिकतर लोग परेशान





































कॉल्सलोगों की संख्या
फाइनेंशियल सर्विस बेचने वाली कंपनियों के54%
रियल एस्‍टेट22%
हेल्थ केयर सर्विस7%
नौकरी ऑफर करने वाली कंपनियों के -4%
स्पा, ब्यूटी और रिपेयर सर्विस देने वाली कंपनियों के2%
मोबाइल डेटा बेचने वाली कंपनियों के2%
अन्य प्रकार के कॉल7%

रोजना आएं इतने स्पैम कॉल





























कॉलसंख्या
06%
1-230%
3-536%
6-1021%
अन्य7%

इन बैंकों ने किया ग्राहकों सबसे अधिक फोन









































बैंकहिस्सेदारी
बजाज फाइनेंस40%
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस15%
एचडीएफसी12%
कोटक महिंद्रा4%
आइसीआइसी2%
आइडीएफसी फर्स्ट2%
इंडसइंड बैंक2%
अन्य23%

बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी से लोगों को आते अधिकतर फोन

रिपोर्ट के मुताबिक 40 प्रतिशत मोबाइल ग्राहकों ने बजाज फाइनेंस और 27 प्रतिशत ने एचडीएफसी समूह को दूसरा सबसे बड़ा परेशान करने वाला कॉलर बताया है। जबकि सिर्फ 6% लोगों ने माना कि बीते 12 महीने में उन्‍हें कोई अनचाहे कॉल नहीं आ रहे हैं. जहां लैंडलाइन से स्पैम कॉल 14% से 7% घट गए है, वहीं 2% को टोल फ्री नंबर से इस तरह के कॉल आते है वहीं लगभग 48 फीसदी लोगों ने बताया कि ऐसे कॉल उन नंबरों से आ रहे हैं, जो कि किसी व्यक्ति से जुड़े हुए लगते हैं।

Updated on:
19 Feb 2024, 7:48 PM IST
Published on: