कारोबार

आधार से पैन कार्ड को तुरंत लिंक करवाएं, UIDAI ने बाधा को लेकर लेकर कही ये बात

यूआईएडीआई (UIDAI) के अनुसार इसकी आधार-पैन/ईपीएफओ लिंकिंग सुविधा में कोई रुकावट नहीं आई है।
less than 1 minute read
pan and aadhaar

नई दिल्‍ली। आधार को पैन या ईपीएफओ (EPFO) से जोड़ या लिंक करने की सुविधा में हो परेशानी को लेकर अब यूआईडीएआई ने स्‍पष्‍टीकरण दिया है। इसके साथ ही लोगों से जल्‍द आधार नंबर (Aadhaar Number )को पैन नंबर (PAN Number) से लिंक करने की बात कही है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आज कहा कि उसकी सभी सेवाएं स्थिर हैं और ठीक से काम कर रही हैं।

यूआईएडीआई (UIDAI) के अनुसार इसकी आधार-पैन/ईपीएफओ लिंकिंग सुविधा में कोई रुकावट नहीं आई है। यह एक प्रमाणीकरण-आधारित सुविधा है। बीते सप्ताह कई चरण में सिस्टम में एक जरूरी सुरक्षा अपग्रेडेशन चल रहा था। इस कारण कुछ नामांकन/अपडेट केंद्रों पर केवल नामांकन और मोबाइल अपडेट सेवा सुविधा (Mobile update Service facility) में रुकावट की सूचना मिली थी। मगर अब अपग्रेडेशन के बाद सब ठीक तरह से काम कर रहा है।

यूआईडीएआई के अनुसार भले ही सिस्टम अब सुचारू और स्थिर हो गया है। इसके बावजूद यह निगरानी करी जा रही है कि लोगों को कोई समस्या न हो। ध्‍यान देने वाली बात है कि 20 अगस्त 2021 को अपग्रेडेशन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके बाद से बीते 9 दिनों में 51 लाख से अधिक लोगों ने नामांकन किया है।

Published on:
29 Aug 2021 12:34 am
Also Read
View All
Gold Price Today: भारत में गिर गया सोने का रेट, चांदी भी 3,500 रुपये टूटा, जानें गोल्ड का मौजूदा प्राइस

OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी