कारोबार

Union Budget 2026: अटल पेंशन योजना के लाभार्थियों को मिलेगा फायदा? बजट पर टिकी उम्मीदें

Budget 2026: इस साल के बजट से अटल पेंशन योजना के लाभार्थियों को भी काफी उम्मीदें हैं। उनके मन में एक ही सवाल है कि क्या उन्हें बजट से फायदा मिलेगा?
less than 1 minute read
Feb 01, 2026
Feature image

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) जल्द ही देश का इस साल का बजट (Union Budget 2026) पेश करने वाली हैं। बजट पर पूरे देश की नज़रें टिकी हुई हैं। सभी को बजट से काफी उम्मीदें हैं। क्या सस्ता होगा, क्या महंगा होगा, ये सवाल सभी के मन में है। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभार्थी भी इन योजनाओं में फायदे की उम्मीद जता रहे हैं। इन योजनाओं में अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana - APY) भी शामिल है।

बजट पर टिकी लाभार्थियों की उम्मीदें

अटल पेंशन योजना के लाभार्थियों के मन में यह सवाल है कि क्या सरकार बजट में इस सरकारी योजना के तहत पेंशन राशि बढ़ाएगी? वर्तमान में मासिक पेंशन 1,000 रूपए से 5,000 रूपए के बीच सीमित है और बढ़ती महंगाई के बीच पेंशनभोगी ज़्यादा पेंशन की मांग कर रहे हैं। हालांकि योजना को 2030-31 तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन पेंशन में संभावित वृद्धि को लेकर उम्मीदें भी बनी हुई हैं।

क्या है अटल पेंशन योजना?

अटल पेंशन योजना (एपीवाई) असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक सरकारी पेंशन योजना है, जो 60 वर्ष की आयु के बाद न्यूनतम मासिक पेंशन प्रदान करती है। भारत सरकार द्वारा 9 मई 2015 को शुरू की गई यह एक सरकारी समर्थित पेंशन योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। 60 वर्ष की आयु के बाद लाभार्थियों को 1000, 2000, 3000, 4000 या 5000 रूपए की गारंटीड मासिक पेंशन मिलती है, जो उनके योगदान पर निर्भर करती है।