
हर कोई पैसे बचाना चाहता है और करोड़पति भी बनना चाहता है। हालांकि, सीमित आय और खर्च के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाता है। अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। एक निवेश का तरीका ऐसा भी है जिसके लिए आपको प्रतिदिन 20 रुपये सेव करने पड़ेंगे। महंगाई के समय में कोई अधिक पैसे निवेश कर अपने लिए कोई परेशानी भी खड़ी नहीं करना चाहता है, पर 20 रुपये का निवेश करना हर रोज .. आपको करोड़पति जरूर बना देगा।
दरअसल, म्यूचुअल फंड में निवेश के जरिए आप करोड़पति बन सकते हैं और इसके लिए आपको कोई बड़ी रकम निवेश करने की जरूरत नहीं है। पिछले 25 सालों में म्यूचुअल फंड ने काफी बेहतरीन रिटर्न दिया है। कुछ लॉंग टर्म फंड ने तो 20 फीसदी तक तक रिटर्न दिया है। आपको हैरानी हो रही होगी परंतु ये सच है।
सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) म्यूचुअल फंड में निवेश का एक बढ़िया तरीका है। इसमें आप हर महीने निवेश कर सकते हैं यदि आप हर दिन 20 रुपये भी बचाते हैं तो आप एक महीने में ये 600 रुपये बचा लेंगे। यदि आप इस पैसे को म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो आप करोड़ पति बन सकते हैं। करीब 40 सालों तक निवेश करने से ये पैसे 2.88 लाख रुपये हो जाएंगे। करीब 40 सालों तक निवेश से 2.8 लाख रुपये का निवेश आपको 1.86 करोड़ रुपए रिटर्न में मिल सकता है
म्यूचुअल फंड में निवेश पर बढ़िया रिटर्न पाने के लिए लॉंग टर्म का निवेश फायदेमंद साबित हुआ है और कम्पाउंडिंग का फायदा भी मिलता है। ऐसे में आपके लिए 20 रुपए की बचत करोड़पति बना सकती है।
यह भी पढ़े - 577 रुपये के निवेश पर हर महीने मिलेंगे 10,000 रुपये, टैक्स छूट का लाभ अलग