मारुति सुजुकी ने अपनी मचअवेटेड SUV ‘Jimny’ को ऑटो एक्सपो 2023 में लॉन्च कर दिया है। 4 मीटर से कम लम्बाई वाली Jimny 5 डोर वर्जन में है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है..
Maruti Suzuki Jimny: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी मचअवेटेड SUV ‘Jimny’ को ऑटो एक्सपो 2023 में लॉन्च कर दिया है। 4 मीटर से कम लम्बाई वाली Jimny काफी आकर्षित नज़र आती है और यह 5 डोर वर्जन है। फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस साल मई में कंपनी नई Jimny की कीमतों की भी घोषणा कर देगी। आइये जानते हैं इसकी इंजन डिटेल्स से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में...
पांच दरवाजे वाली Jimny की लंबाई चार मीटर से कम है और यह सात कलर्स में उपलब्ध है, जिसमें ब्लूश ब्लैक रूफ के साथ सिजलिंग रेड, सिजलिंग रेड, ग्रेनाइट ग्रे, नेक्सा ब्लू, ब्लूश ब्लैक, पर्ल आर्कटिक व्हाइट और प्रमुख रंग - काइनेटिक येलो शामिल हैं। काली छत के साथ। सेफ्टी के लिए यह गाड़ी एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर व्यूज कैमरा, ISOFIX, और साइड इम्पैक्ट डोर बीम्स से लैस है। इसमें 9 इंच का स्मार्ट प्ले प्रो प्लस infotainment सिस्टम दिया है। यह AllGrip 4x4 सिस्टम से लैस है। इसकी कामयाबी का रास्ता कीमत आने के बाद तय होगा। अगर इसकी कीमत को किफायती रखा गया तो यह महिंद्रा थार का गेम बिगाड़ सकती है।
इंजन और पावर
डायमेंशन:
ब्रेक टायर: