अब टाटा पंच के ताज को खतरा लगने लगा है क्योंकि हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) अब अपनी एक और कॉम्पैक्ट SUV को लेकर आ रही है।
भारतीय कार बाजार में कॉम्पैक्ट और सब-कॉम्पैक्ट SUV की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही । इस समय कई मॉडल कार बाजार में देखने को मिलते हैं। इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स की पंच (Tata Punch) काफी तेजी से आगे बढ़ती हुई कॉम्पैक्ट एसयूवी के रूप में अपनी जगह बनाने में सफल हुई है। खास बात यह है कि भारत की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल भी हो चुकी है। लेकिन अब टाटा पंच के ताज को खतरा लगने लगा है क्योंकि हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) अब अपनी एक और कॉम्पैक्ट SUV को लेकर आ रही है। यह खबर कार बाजार में आग की तरह फ़ैल रही है।
आपको बता दें कि हुंडई साल 2016-2017 से ही अपनी एंट्री-लेवल एसयूवी प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, अब इसका विकास पूरे जोरों पर है। परियोजना को कुछ साल पहले हरी झंडी दिखाई गई थी, लेकिन महामारी के कारण चीजों में देरी हुई। माना जा रहा है कि नया मॉडल अगले साल फेस्टिवल सीजन (साल 2023) में लॉन्च की जा सकती है।
जिस सेगमेंट में पंच आती है वो सेगमेंट काफी विशाल है और उसमें अनेक संभावनाएं साफ़ देखने को मिलती है। इसलिए टाटा की पंच ने आते ही 1 लाख फिर 1.2 लाख की बिक्री का आंकड़ा पार किया और लगातार इस गाड़ी की बिक्री बढ़ रही है। इस सेगमेंट में निसान मेग्नाईट और रेनो की Kiger जैसी गाड़ियां भी हैं।
Grand i10 Nios के platform पर होगी बेस्ड
हुंडई की नई एंट्री लेवल कॉम्पैक्ट SUV कंपनी की ही Grand i10 Nios के platform पर बेस्ड होगी, फिलहाल इसका Code name Ai3 CUV (Compact Utility Vehicle)है. इस प्लेटफ़ॉर्म पर सेडान कार Aura भी बेस्ड है। नए मॉडल की लम्बाई 4 मीटर से कम होगी। यह भी पढ़ें: नई कार की डिलीवरी लेते समय ये 5 काम जरूर करें, वरना बाद में हो सकता है तगड़ा नुकसान
हुंडई की नई Ai3 CUV को 1.2-litre petrol इंजन के साथ लाया जा सकता है और यही इंजन इस समय मौजूदा i10 Nios और Aura को पावर देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आ सकता है।इस गाड़ी की सभावित कीमत 6 लाख के आस-पास सकती है, लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।