कार

Ford और Jaguar छोड़ इस कार में सफर करती है प्रियंका गांधी, जानें क्या है इसमें खास

इसमें डुअल कंट्रोल के साथ वीवीआईपी के लि‍ए स्‍पेशल रीडिंग लैम्‍प और वीवीआईपी मूवमेंट के लि‍ए ऑप्‍शनल पब्‍लि‍क एड्रेस सि‍स्‍टम भी होता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Mar 2019, 10:30 AM IST
priyanka gandhi
Birthday Spl: Ford और Jaguar छोड़ इस कार में सफर करती है प्रियंका गांधी, जानें क्या है इसमें खास

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी किसी परिचय की मोहताज नहीं है भले ही आधिकारिक रूप से सक्रिय राजनीति में प्रियंका गांधी ने कुछ दिनों पहले ही कदम रखा है लेकिन लोगों के दिलों में वो हमेशा से रहती है। आम जनता के लिए प्रियंका कभी भी राहुल से कम नहीं रही। आपको बता दें कि वैसे तो प्रियंका गांधी के पास 5 शानदार कारें है जिसमें Ford और Jaguar जैसी A लिस्टेड कारें भी शामिल हैं लेकिन जब बात चुनावी रैलियों की आती है तो प्रियंका सिर्फ टाटा सफारी पर यकीन करती है। दरअसल गांधी परिवार को SPG प्रोटेक्शन मिली है जिसकी वजह से प्रियंका टाटा सफारी में सफर करती है। चलिए आपको बताते हैं इस कार की खास बातें-

इस गाड़ी में ऑल साइड NIJ लेवल 3 बीपी प्रोटेक्‍शन ग्‍लास हैं। गाड़ी में ब्‍लॉस्‍टि‍क प्रोटेक्‍शन, फ्यूल टैंक में एक्‍सप्‍लोजि‍व-सपप्रेजेंट मैटि‍रि‍यल जैसे फीचर भी हैं। साथ ही सभी टायर्स को रन फ्लैट सि‍स्‍टम्‍स के साथ फि‍ट कि‍या गया है। आर्म्ड टाटा सफारी में 5 एग्‍जि‍ट डोर हैं और एंटी लॉक ब्रेकिंग सि‍स्‍टम भी है। इस गाड़ी पर हैंड ग्रेनेड का भी कोई असर नहीं होता है। यह गाड़ी 150 कि‍मी प्रति घंटे की स्पीड तक दौड़ सकती है। इसमें डुअल कंट्रोल के साथ वीवीआईपी के लि‍ए स्‍पेशल रीडिंग लैम्‍प और वीवीआईपी मूवमेंट के लि‍ए ऑप्‍शनल पब्‍लि‍क एड्रेस सि‍स्‍टम भी होता है।

Updated on:
19 Mar 2019, 10:30 AM IST
Published on: