कार

लग्जरी कारों के दीवाने हैं बोनी कपूर, गैराज में खड़ी हैं ये लाजवाब कारें

बॉलीवुड के जाने माने निर्माता बोनी कपूर ( Boney Kapoor ) के जन्मदिन के मौके पर हम उनके लग्जरी कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।

2 min read
Boney Kapoor
लग्जरी कारों के दीवाने हैं बोनी कपूर, गैराज में खड़ी हैं ये लाजवाब कारें

हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्माता बोनी कपूर ( Boney Kapoor ) आज अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 11 नवंबर, 1955 को मेरठ में जन्मे बोनी कपूर ने 1980 में हम पांच फिल्म से बतौर निर्माता अपने करियर की शुरुआत की और उसके बाद वह 7 दिन, मिस्टर इण्डिया, रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम, लोफर, जुदाई, सिर्फ तुम, पुकार, हमारा दिल आपके पास है, कोई मेरे दिल से पूछे, कंपनी, शक्ति, खु, रन, क्यूं! हो गया ना, बेवफा, नो एन्ट्री, वांटेड, मिलेंगे मिलेंगे, इट्स माई लाइफ, तेवर, नो एंट्री में एंट्री जैसी फिल्मों को बनाया है। आज हम बोनी के जन्मदिन पर उनके कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।

पोर्शे कायेन ( Porsche Cayenne )
इंजन और पावर की बात की जाए तो पोर्श कायेन में 4.8 लीटर का वी8 टर्बो चार्ज्ड दमदार पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 570 बीएचपी की पावर और 800 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये लग्जरी कार प्रति लीटर पेट्रोल में 11.23 किमी का शानदार माइलेज देती है। 8 स्पीड गियरबॉक्स वाली ये कार सिर्फ 4.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 284 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये है।

ऑडी ए6 ( Audi A6 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1968 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 187 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 5 सीटर वाली ये कार 18.53 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 56 लाख रुपये है।

लैंड रोवर रेंज रोवर इवॉक ( Land Rover Range Rover Evoque )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया जो कि 237.3 बीएचपी की पावर और 340 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी 12.19 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 70 लाख रुपये है।

Published on:
11 Nov 2018 09:02 am