कार

85,000 रुपए के डिस्काउंट पर मिल रही है Maruti Suzuki Ciaz, जानें क्या है पूरा ऑफर

डेल्टा वैरियंट्स के आगे बढ़ने पर 15-इंच के वील्स मिलेंगे वहीं अल्फा की टॉप रेंज में 16 इंच मशीन-फिनिश्ड वील्स मिलेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Feb 2019, 3:09 PM IST
ciaz
85,000 रुपए के डिस्काउंट पर मिल रही है Maruti Suzuki Ciaz, जानें क्या है पूरा ऑफर

नई दिल्ली: नई Ciaz की लॉन्चिंग से पहले डीलर्स अपना पुराना स्टॉक खत्म करना चाहते हैं। यही वजह है कि कंपनी Ciaz 2018 वाले मॉडल पर भारी डिस्काउंट दे रही है। ciaz पर पूरे 85,000 तक डिस्काउंट मिल रहा है।

ये है पूरा ऑफर- Ciaz के डीजल वेरियंट पर 60,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है इसके अलावा 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी इस मॉडल पर मिल रहा है।Ciaz ऑटोमेटिक वेरियंट पर 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। Ciaz ऑटोमेटिक सिर्फ पेट्रोल वर्जन में उपलब्ध है। यहां जानने लायक बात ये है कि ये सभी डिस्काउंट अल्फा मैनुअल वेरियंट पर मिल रहे हैं।

फीचर्स-Maruti Suzuki Ciaz 2018 में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, EBD के साथ ABS और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट ऐंकर्स मिलते थे इसके बाद लॉन्च फेसलिफ्ट मॉडल में ESP (इेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्टेंट सिडैन की स्टैंडर्ड सेफ्टी किट में मिलते हैं। इसके अलावा जीटा और टॉप-स्पेक अल्फा मॉडल के साथ ऑटो एलईडी प्रॉजेक्टर हेडलैंप्स जो कि डेटाइम रनिंग एलईडी औऱ एलईडी फॉग लैंप भी मिलते हैं।

डेल्टा वैरियंट्स के आगे बढ़ने पर 15-इंच के वील्स मिलेंगे वहीं अल्फा की टॉप रेंज में 16 इंच मशीन-फिनिश्ड वील्स मिलेंगे। इस कार में ऑडियो सिस्टम ब्लूटूथ फोन इंटिग्रेशन के साथ मिलता है। इसके अलावा ऐप्पल कार प्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम औऱ ऐंड्रॉयड ऑटो , ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटो डिमिंग IRVM भी मिलता है।

Published on: