
जिस कदर दुनिया में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है तो उसको देखते हुए पेट्रोल और डीजल के वाहन चलाना ठीक नहीं लगता है। इसी के साथ ईंधन की कीमतों में भी बहुत तेजी के साथ बढ़ोतरी हो रही और इसको देखते हुए कार निर्माता कंपनियों ने इलेक्ट्रिक कारें बनाना शुरू कर दिया है। फिलहाल लोगों को लगता था कि इलेक्ट्रिक कारें महंगी होती हैं और उनकी पावर कम होती है। आज हम आपको एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार के बारे में बता रहे हैं, जिसको खरीदने के बाद ग्राहक जिंदगी भर धन की बचत करेगा और पर्यावरण की भी केयर करेगा। चीन की कार निर्माता कंपनी ग्रेट वाल मोटर्स ( Great Wall Motors ) दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार ओरा आर1 ( Ora R1 ) लेकर आई है।
पावर और माइलेज
पावर की बात की जाए तो ओरा आर1 में 35 केडब्ल्यूएच की बैटरी दी गई है जो कि काफी ज्यादा पावरफुल है। माइलेज की बात की जाए तो इस कार को एक बार फुल चार्ज करके 312 किमी तक चलाया जा सकता है। जो लोग रोजाना अधिक कार चलाते हैं उनके लिए ये कार काफी ज्यादा किफायती साबित हो सकती है।
फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक कार में काफी खास फीचर्स दिए गए हैं। इस कार का लुक इतना ज्यादा शानदार है कि इसको देखते ही लोग इसके दीवाने हो जाएंगे। इस कार में स्टील फ्रेम दिया गया है, जिस पर बेहतरीन कर्व्स और बड़े राउंड हेडलैम्प दिए गए हैं। ओरा आर1 कार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम लगाया है, जिसके बाद इस कार में बैठकर सिर्फ 'Hello, Ora' बोलना होगा और ये कार स्टार्ट हो जाएगी।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो ओरा आर1 ( Ora R1 ) की एक्स शोरूम कीमत 8680 डॉलर यानि कि लगभग 6.05 लाख रुपये है। फिलहाल इस कार को सिर्फ चीन के ही बाजार में बेचा जाएगा। जिस तरह से भारत में इलेक्ट्रिक कारों की खरीद-बेच पर बढ़ावा दिया जा रहा है उसको देखते हुए ये कार भी जल्द ही भारत आ सकती है।