महिंद्रा अलटोरस जी4 ( Mahindra Alturas G4 ) का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर ( Toyota Fortuner ) से किया जा रहा है। यहां जानें कौन सी एसयूवी बेस्ट है।
देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा ने नई एसयूवी महिंद्रा अलटोरस जी4 ( Mahindra Alturas G4 ) भारतीय लॉन्च कर दी है। महिंद्रा की पहली फुल साइज प्रीमियम एसयूवी को शनिवार को लॉन्च किया गया। महिंद्रा अलटोरस जी4 ( Mahindra Alturas G4 ) अब तक की महिंद्रा की सबसे महंगी एसयूवी है। काफी शानदार लुक वाली इस एसयूवी में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं और इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर से किया जा रहा है। यहां हम जानेंगे कि टोयोटा फॉर्च्यूनर बेस्ट है या फिर महिंद्रा अलटोरस जी4 ज्यादा बेस्ट है।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो महिंद्रा अलटोरस जी4 में 2157 सीसी का 4 सिलेंडर वाला टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है जो कि 133.1 केडब्ल्यू की पावर और 420 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 7 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस इस एसयूवी में 70 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। वहीं टोयोटा फॉर्च्यूनर में 2755 सीसी का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है जो 130 केडब्ल्यू की पावर और 420 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन वाली इस एसयूवी में 80 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो महिंद्रा अलटोरस जी4 में 9 एयरबैग्स दिए गए हैं वहीं फॉर्च्यूनर में 7 एयरबैग्स दिए गए हैं। अलटोरस जी4 में हिल कंट्रोल के एचडीसी और एचएसए जैसे फीचर्स दिए गए हैं और फॉर्च्यूनर में एचएसी और डीएसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन दोनों एसयूवी में ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, ईबीडी और एबीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सबसे खास बात ये है कि महिंद्रा अलटोरस जी4 में सनरूफ फीचर दिया गया है जो कि 4×4 वेरिएंट में मिलेगा। वहीं टोयोटा फार्च्यूनर में सनरूफ फीचर का फीचर नहीं है।
डाइमेंशन
टोयोटा फॉर्च्यूनर की लंबाई 4,795 एमएम, चौड़ाई 1,855 एमएम, ऊंचाई 1,835 एमएम और व्हील बेस 2,745 एमएम है। वहीं महिंद्रा अलटोरस जी4 की लंबाई 4,850 एमएम, चौड़ाई 1,960 एमएम, ऊंचाई 1,845 एमएमmm औक व्हील बेस 2,865 एमएम है। महिंद्रा अलटोरस जी4 टोयोटा फॉर्च्युनर से बड़ी है।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो अल्टोरस जी4 2व्हील ड्राइव वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 26.95 लाख रुपये और 4व्हील ड्राइव वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 29.95 लाख रुपये है। वहीं टोयोटा फॉर्च्यूनर के डीजल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 27.80 लाख रुपये से शुरू होती है और पेट्रोल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 26.20 लाख रुपये से शुरू होती है।