कार

कार चलाने से पहले करें ये छोटा सा काम, AC देगा ऐसी ठंडक कि पड़ जाएगी कंबल की जरूरत

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी यात्रा गर्मियों के मौसम में कभी भी परेशानी भरी न हो तो आपको इस खबर को पूरा पढ़ना है। इस तरह से आप कार के AC को ठीक रख सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2018, 1:25 PM IST
AC
कार चलाने से पहले करें ये छोटा सा काम, AC देगा ऐसी ठंडक कि पड़ जाएगी कंबल की जरूरत

गर्मियों के मौसम में अगर कार से कहीं जाना हो तो कार का एसी राहत देने का काम करता है, अगर वही एसी खराब हो जाए तो यात्रा बहुत ही ज्यादा परेशानी भरी भी साबित हो सकती है। यहां हम आपको कार के एसी को ठीक रखने और खराब हो जाने पर सही कैसे किया जाए इसके बारे में बता रहे है।

धूप से बचाएं
गर्मी के इस मौसम में जब कार चलती है तो धूप की वजह से कार की बॉडी गर्म हो जाती है, जिसकी वजह से केबिन के अंदर का तापमान बढ़ने लगता है और एसी ठीक से काम नहीं करता है।

खिड़कियां खोल दें
इसलिए जब भी कार का एसी चालू करें तो उससे पहले खिड़कियों को पूरा खोल कर इंजन स्टार्ट कर देना चाहिए, जिससे केबिन के अंदर मौजूद गर्म हवा बाहर निकल जाती है।

पहले फैन करें शुरू
जब कभी यात्रा पर निकल रहे हैं तो कार का एसी चालू करने से पहले सिर्फ फैन को चालू कर दीजिए और उसके बाद एसी बहुत जल्दी कूलिंग करेगा।

पार्किंग
रास्ते में अगर कहीं रुकना पड़े तो कार को किसी छायादार जगह पर ही पार्क करें, इससे क्या होगा कि धूप में न खड़े होने की वजह से कार गर्म नहीं होगी और एसी अच्छे से कूलिंग करेगा।

कार को पानी से धो लीजिए
अगर कार धूप में खड़ी है या फिर किसी गर्म जगह पर खड़ी है तो कार को पानी से धो लीजिए, जिससे क्या होगा कि कार जल्दी ठंडी हो जाएगी और AC आसानी से बेहतरीन कूलिंग करेगा।

AC का मेंटेनेंस
अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार का एसी ठीक से हमेशा काम करता रहे तो आपको नियमित रूप से उसका मेंटेनेंस करवाना जरूरी है। दिल्ली में कई बाजार ऐसे हैं, जहां बहुत ही कम कीमत में एसी रिपेयर किए जाते हैं और सर्विस भी किए जाते हैं। अगर आप चाहें तो किसी अधिकृत सर्विस सेंटर पर जाकर भी सर्विस करवा सकते हैं।

Published on: