ये फीचर्स होते तो सभी कारों में हैं लेकिन कई साल तक लोगों को अपनी कार के ये फीचर्स पता नहीं चल पाते हैं।
नई दिल्ली: आप में से बहुत सारे लोगों के पास अपनी कार होगी जिसे लेकर आप अपने दफ्तर या फिर जरूरी जगहों पर जाते होंगे। आप सभी अपनी कार तो चलाते ही हैं लेकिन कुछ ही लोगों को इसके हिडन फीचर्स के बारे में जानकारी होती है। ये फीचर्स होते तो सभी कारों में हैं लेकिन कई साल तक लोगों को अपनी कार के ये फीचर्स पता नहीं चल पाते हैं।
ये फीचर्स ड्राइवर और यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं जिनका मकसद कम्फर्ट देना होता है। आज हम इस खबर में आपको ऐसे ही फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आपको अभी तक अंदाजा नहीं होगा।
एक्सटेंडेड पावर विंडो: हर कार के दरवाजे पर पावर विंडो बटन दिया गया होता है जिसकी मदद से खिड़कियों को बंद किया जा सकता है, लेकिन ये बटन सिर्फ तब काम करते हैं जब आपकी कार स्टार्ट हो। लेकिन अब आ रही नई कारों में आप इस बटन का इस्तेमाल तब भी कर सकते हैं जब आपकी कार स्टार्ट नहीं होती है।
क्लाइमेट कंट्रोल: अब जितनी कारें मार्केट में आ रही हैं उनमें क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम अपने आप कार के तापमान के हिसाब से टेम्परेचर सेट कर लेता है। इसके लिए आपको बस कुछ सिंपल सी सेटिंग करनी पड़ती है।
एंटीकिडनैपिंग बूट: किडनैपिंग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए हाल ही में फोर्ड कंपनी ने एंटी किडनैपिंग डिक्की का ऑप्शन दिया है जिसमें आप कार चलने के दौरान डिक्की को खोल नहीं सकते हैं।
बजर: कभी कभार आपकी के रिमोट का बजर अपने आप आवाज करना शुरू कर देता है। कभी-कभार ये चीज आपको काफी परेशान कर देती है। अगर आप इस बाजार को बंद करना चाहते हैं तो आपको अपनी कार के रिमोट के बीच वाले बटन को प्रेस करना होता है और ये बजर बंद हो जाता है।