कार

इन 5 धाकड़ SUVS पर मिल रहा है 2 लाख का डिस्काउंट, जानें कौन-कौन हैं ऑप्शन्स

हमारे देश में suv’s की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन इनके महंगे होने की वजह से हर कोई इन्हें नहीं खरीद पाता लेकिन

2 min read
इन 5 धाकड़ SUV’S पर मिल रहा है 2 लाख का डिस्काउंट, जानें कौन-कौन हैं ऑप्शन्स

नई दिल्ली : हमारे देश में बड़ी कारों का क्रेज अलग ही है। कमाई बढ़ने के साथ लोग बड़ा घर और बड़ी कार के सपने देखने लगते हैं। यही वजह है कि हमारे देश में suv’s की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन इनके महंगे होने की वजह से हर कोई इन्हें नहीं खरीद पाता लेकिन अब आपको महंगाई के चक्करों से छुटकारा मिलेगा। दरअसल अगस्त के महीने टाटा से लेकर महिन्द्रा जैसी बड़ी मोटरनिर्माता कंपनियां Freedom Sale के तहत अपनी suvs पर लाखों रूपए का कैश डिस्काउंट दे रही हैं। तो अगर आप भी suv खरीदना चाहते हैं तो यए बेहतरीन मौका है। चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी गाड़ियों पर ये छूट मिल रही है।

इतनी ज्यादा मजबूत है टाटा की ये सस्ती suv, scorpio भी टकराएगी तो हो जाएगी चकनाचूर

ये भी पढ़ें

Tata Safari और Fortuner को आधे दामों में खरीदने का मौका, सिर्फ इन जगहों से करें खरीदारी

Honda CR-V

होंडा अपनी इस पापुलर suv पर पूरे 1.5 लाख का कैश डिस्काउंट दे रही है।

Honda BR-V

होंडा की ये कार बड़ी कार के शौकीनों में काफी पापुलर है और इसकी खरीद पर कंपनी 1लाख का कैश डिस्काउंट दे रही है।

रेनो कैप्चर-

रेनो की इस एसयूवी पर कंपनी 2 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लॉन्च होने के बाद रेनो कैप्चर ज्यादा पॉपुलर नहीं हो पाई, यही वजह है कि कंपनी इस कार पर हैवी डिस्काउंट दे रही है।

Renault Duster-

रेनो की सबसे पॉपुलर एसयूवी 'डस्टर' पर 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 1 साल का फ्री इंश्योरेंस दिया जा रहा है, जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये है। इस हिसाब से कहा जा सकता है कि कंपनी डस्टर पर 50 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट दे रही है।

Scorpio

देश की सबसे पापुलर suv स्कॉर्पियो पर 40 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। मुख्य रूप से यह ऑफर्स महिंद्रा स्कॉर्पियो के S5, S7 और S11 ट्रिम वेरि‍एंट्स पर मिल रहा हैं।

ये भी पढ़ें

आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी तक को पसंद आ रही है Toyota की ये SUV, ये हैं फीचर्स जो इसे बनाते हैं खास
Published on:
13 Aug 2018 02:14 pm
Also Read
View All