Car Ac देने लगेगा जबरदस्त कूलिंग बस फॉलो करने पड़ेंगे सिम्पल टिप्स गर्मियों में भी चिल्ड रहेगा कार का केबिन
नई दिल्ली: कार का AC ( Car Air Conditioner ) किस तरह से बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी दे रहे हैं। अगर आपकी कार में मैनुअल AC है या फिर ऑटोमैटिक AC है तो आप इस तरह से उसे चलाकर बेहतरीन कूलिंग कर सकते हैं।
कार में दो तरह के एसी होते हैं पहला मैनुअल एसी और दूसरा ऑटोमैटिक एसी। मैनुअल एसी को इंसान बार-बार अपनी सुविधा के हिसाब से खुद एर्जेस्ट करता रहता है। ऑटोमैटिक एसी में इंसान को बार-बार कुछ छेड़-छाड़ करने की जरूरत नहीं होती है, लेकिन शुरुआत में इसके सिस्टम को समझना थोड़ा मुश्किल होता है।
आइए जानते हैं कैसे चलता है ऑटोमैटिक AC और मैनुअल AC
एयर सर्कुलेशन का बटन-इस बटन को दबाने से कार का एसी अंदर से हवा लेता है और अंदर ही ठंडी हवा छोड़ता रहता है। अगर आप इसे ऑफ कर देते हैं तो एसी बाहर से ताजा हवा लेकर छोड़ता है। जब आप कार के अंदर एंट्री करते हैं तो उस बटन को ऑफ कर दीजिए और कुछ मिनट बाद ऑन कर दीजिए।