कार

Hero का धमाकेदार ऑफर, पुराने टू-व्हीलर के बदले ले जाएं नया ई-स्कूटर और साथ में 6 हजार अलग से

अगर आप कोई पुराने टू व्हीलर को एक्सचेंज करके नया Hero ई-स्कूटर खरीद रहे हैं तो उसके साथ आपको 6 हजार रुपए का एक्स्ट्रा बेनिफिट अलग से मिलेगा।

2 min read
Hero का धमाकेदार ऑफर, पुराने टू-व्हीलर के बदले ले जाएं नया ई-स्कूटर और साथ में 6 हजार अलग से

देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी हीरो अब इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में अच्छी तरह उतर चुकी है और अपने इस व्यापार को फैलाना चाहती है। अब हीरो अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल बढ़ाने के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है, जिससे ग्राहकों को बड़ा फायदा होने वाला है। अगर आप कोई पुराने टू व्हीलर को एक्सचेंज करके नया ई-स्कूटर खरीद रहे हैं तो उसके साथ आपको 6 हजार रुपए का एक्स्ट्रा बेनिफिट अलग से मिलेगा। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा ऑफर...

ग्राहकों को पुराने टू व्हीलर के एक्सचेंज पर नया हीरो ई स्कूटर मिल रहा है और अलग से फायदा भी मिल रहा है। भारतीय बाजार में हीरो के चार इलेक्ट्रिक स्कूटर फिलहाल उपलब्ध हैं जो कि हीरो फ्लैश ( Hero Flash ), हीरो एनवाईएक्स ( Hero NYX ), हीरो ऑप्टिमा( Hero Optima ) और हीरो फोटोन ( Hero Photon ) शामिल हैं। हीरो का सबसे लेटेस्ट स्कूटर फोटोन है।

इन स्कूटर्स पर 6 हजार रुपये का अलग से फायदा भी मिल रहा है। जैसे कि अगर आप कोई पुराना टू-व्हीलर एक्सचेंज के लिए दे रहे हैं, जिस पर आपको 20 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है तो उसमें अलग से 6 हजार रुपये का फायदा और मिलेगा। ये ऑफर टोटल 26 हजार रुपये का हो जाएगा। ग्राहकों को हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में 6 हजार रुपए का अधिक फायदा मिल रहा है।

हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर
हीरो फ्लैश ( hero flash )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस स्कूटर में 48 वोल्ट की 20 एएच बैटरी दी गई है जिसे 48 वोल्ट के 2.7ए चार्जर द्वारा चार्ज कर सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि ये बैटरी सिर्फ 4-5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इस स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करके 60 किमी तक दौड़ाया जा सकता है। जो डेली अप-डाउन करते हैं जैसे कॉलेज और स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स, ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए ये स्कूटर काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। इस किफायती स्कूटर में लिस्कोपिक सस्पेंशन और एक्स्ट्रा सामान रखने के लिए बॉक्स दिया गया है। ये एक ऐसा स्कूटर है जिसे चलाने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। इसकी वजह ये है कि इस स्कूटर की अधिकतम स्पीड 40 किमी प्रति घंटा है, जिसके चलते लाइसेंस की जरूरत नहीं होती है।

हीरो एनवाईएक्स ( Hero NYX ) 4-5 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है, रेंज 60 किमी और स्पीड 40 किमी प्रति घंटा है।
हीरो ऑप्टिमा ( Hero Optima ) 4-5 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है, रेंज 60 किमी और स्पीड 40 किमी प्रति घंटा है।
हीरो ऑप्टिमा ( Hero Photon ) 4-5 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है, रेंज 110 किमी और स्पीड 45 किमी प्रति घंटा है।

Updated on:
05 Feb 2019 01:18 pm
Published on:
05 Feb 2019 12:46 pm
Also Read
View All