कार

आपकी इन गलतियों की वजह से रिजेक्ट हो जाता है कार इंश्योरेंस क्लेम

कार इंश्योरेंस लेना है जरूरी इंश्योरेंस के साथ नियमों का पालन करना भी है जरुरी छोटी-छोटी गलतियों के कारण नहीं मिलता क्लेम
2 min read
• •
Updated: 29 May 2019, 4:21 PM IST
car insurance
आपकी इन गलतियों की वजह से रिजेक्ट हो जाता है कार इंश्योरेंस क्लेम

नई दिल्ली: कार खरीदने के बाद इंश्योरेंस लेना एक बहुत ही जरूरी काम होता है, लेकिन कई बार देखा जाता है कि कार का इंश्योरेंस होने के बावजूद इंश्योरेंस कंपनी एक्सीडेंट या किसी जरूरत के समय इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट कर देती है। दरअसल कंपनियां यूं ही कुछ नहीं करती बल्कि नियमोंं के तहत ही क्लेम रिजेक्ट करती हैं जिनका आम आदमी को ज्ञान नहीं होता। इसीलिए आज हम आपको वो कारण बताएं जिसकी वजह से इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट हो जाता है।

कार इंश्योरेंस रिन्यू टाइम पर न हो तो-

एक्सीडेंट के वक्त पर अगर आपकी कार इंश्योर्ड नहीं थी यानि अगर आप कार का इंश्योरेंस रिन्यू कराना भूल गए तो कंपनियां भी आपको क्लेम नहीं दे पाएंगी।इसलिए हमेशा रिन्यू टाइम पर करवाएंनई दिल्ली:कार खरीदने के बाद इंश्योरेंस लेना एक बहुत ही जरूरी काम होता है, लेकिन कई बार देखा जाता है कि कार का इंश्योरेंस होने के बावजूद इंश्योरेंस कंपनी एक्सीडेंट या किसी जरूरत के समय इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट कर देती है। दरअसल कंपनियां यूं ही कुछ नहीं करती बल्कि नियमोंं के तहत ही क्लेम रिजेक्ट करती हैं जिनका आम आदमी को ज्ञान नहीं होता।

ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर-

अगर एक्सीडेंट या किसी भी मुसीबत के समय ये पाया जाता है कि आप ट्रैफिक रूल्स को फॉलो नहीं कर रहे थे तो भी आपका क्लेम रिजेक्ट हो सकता है। ड्रिंक एंड ड्राइव, ड्राइविंग लाइसेंस न होना आदि इसी तरह की कुछ बातें हैं।

क्लेम करने से पहले रिपेयर न कराएं कार-

एक्सीडेंट होने पर अगर आप पहले अपनी कार ठीक करा लेते हैं और बाद में क्लेम करेंगे तो संभव है कंपनी आपका इंश्योरेंस रिजेक्ट कर दें।

गैरकानूनी गतिविधियों में न लें भाग-

अगर आप रेसिंग या किसी गैरकानूनी गतिविधि को करते वक्त आपका एक्सीडेंट होता है तब भी इंश्योरेंस क्लेम नहीं मिलता है।

Published on: