हुंडई की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कारलीनो (Hyundai Carlino) को लेकर आने वाली है, हाल ही में ये एसयूवी भारत में देखी गई है।
साउथ कोरिया की जानी मानी ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कारलीनो (Hyundai Carlino) को लेकर आने वाली है। हाल ही में ये एसयूवी देखी गई है और आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में पहला 1.0 लीटर का टी-टीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो कि 120 बीएचपी की पावर और 117 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। दूसरा 1.2 लीटर का कापा पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो कि 84 बीएचपी की पावर और 117 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। इसी के साथ इस एसयूवी में 1.4 लीटर का यू2 सीआरडीआई डीजल इंजन भी दिया जाएगा जो कि 90 बीएचपी की पावर और 224 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस इंजन काफी ज्यादा दमदार होगा।
हुंडई फिलहाल एएमटी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, जिसे अगले साल तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हुंडई कम कीमत में एसयूवी लाकर इस सेग्मेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहती है। हुंडई की इस एसयूवी के बाजार में आने के बाद मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा से मुकाबला होगा। भारत में फिलहाल हुंडई की कई बेहतरीन कारें बेची जा रही हैं।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम 8.5 लाख से 11.5 लाख रुपये तक हो सकती है।
लॉन्चिंग के बाद इस कार से होगा मुकाबला
भारत में अगर हुंडई की इस एसयूवी को लॉन्च किया जाता है तो इसका मुकाबला फोर्ड फीगो, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा और टाटा नेक्सन जैसी एसयूवी से हो सकता है।