इस कार को डीजल के अलावा बिजली से चार्ज करके भी चलाया जा सकता है और इसके लिए कार में बैटरी लगाईं गयी है।
नई दिल्ली: भारत में जमकर तहलका मचा चुकी हुंडई की टक्सन अब एक नए अवतार में लॉन्च हो चुकी है। बता कि कंपनी ने अपनी इस पॉपुलर एसयूवी का माइल्ड हाइब्रिड वैरियंट लॉन्च कर दिया है। लेकिन यह कार सिर्फ यूरोपियन मार्केट में लॉन्च की गयी है। इस कार को डीजल के अलावा बिजली से चार्ज करके भी चलाया जा सकता है और इसके लिए कार में बैटरी लगाईं गयी है।
जानिए क्या है इस कार के फीचर
इस कार में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि इसमें 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया गया है साथ ही इसमें इसमें 0.44 किलोवॉट 48 वॉट लिथियम-आयन बैटरी भी लगाईं गयी हैं जिससे आप डीजल के अलावा कार को बिजली से भी चला सकते हैं। इस कार में स्टार्टर जनरेटर और एलडीसी कनवर्टर भी दिया गया है। बता दें कि कंपनी ने प्रदूषण में कमी लाने के लिए इस कार टक्सन लाइट हाइब्रिड का निर्माण किया है।
बता दें कि भारत में टक्सन की जो कारें मौजूद हैं उनमें भी 2.0 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। अभी भारत में इस कार का लाइट हाइब्रिड वैरियंट कब लांच होगा इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है लेकिन अगर यह कार भारत में आती है तो कार मार्केट में पहले से पकड़ बनाने के लिए मशक्कत कर रही कार कंपनियों के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।
बता दें कि भारतीय मार्केट में पहले से ही टेस्ला जैसी इलेक्ट्रिक कार कंपनियां मौजूद हैं ऐसे में हुंडई की ये कार काफी कड़ा कॉम्पिटीशन साबित हो सकती है फिलहाल इस कार को अभी भारत में लांच होने में समय लग सकता है।