संभवता बच्चों के लिए कंपनी ने बनाई है ( Hyundai Electric Car ) कॉन्सेप्ट माइक्रो ईवी। हुंडई ने अभी तक अपनी सबसे छोटी ईवी को नहीं दिया है कोई नाम। इस ईवी की टॉप स्पीड 7 किमी प्रति घंटा है और इसमें दो डीसी मोटर हैं।
नई दिल्ली। हुंडई मोटर कंपनी ने आज तक के अपने सबसे छोटे इलेक्ट्रिक वाहन ( Hyundai Electric Car ) का टीज़र जारी किया है। कंपनी की यह कोशिश बैटरी पावर्ड टेक्नोलॉजी के साथ डिजाइन, स्टाइल और इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स की अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाना है। '45' ईवी कॉन्सेप्ट के आधार पर कंपनी ने 2019 में फ्रैंकफर्ट इंटरनेशनल मोटर शो (IAA) में इसे दिखाया था। स्पोर्टी लुक वाली एंगुलर और बेहतरीन प्रोफाइल की इस माइक्रो इलेक्ट्रिक व्हीकल का अभी आधिकारिक नाम रखा जाना बाकी है।
हुंडई के इलेक्ट्रिक व्हीकल फैमिली की सबसे छोटी इस माइक्रो कार में पावर के लिए दो डीसी मोटरें लगी हुई हैं। यह मोटरें इसे 7 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति तक ले जाती हैं। और हुंडई की इस कार के बीच में सिर्फ एक सीट है। कंपनी ने इसके टीजर रिलीज में यह बताया है कि इस कार के लिए डिजाइनर मोटरस्पोर्ट्स की दुनिया से प्रेरित थे।
हुंडई ने आगे बताया कि इस स्पेशल ईवी को 45's डिजाइन हैरीटेज थीम का पालन करने के लिए लकड़ी से बनाया गया है। इस EV की अभी तक कोई आधिकारिक रेंज (दूरी) नहीं है लेकिन कंपनी कहती है कि वह युवा ग्राहकों को एक बेहतरीन मोबिलिटी का अनुभव प्रदान करेगी।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह ईवी प्रोडक्शन में आएगी या नहीं, लेकिन इतना तो जरूर है कि इसके जरिये हुंडई के इरादे अपनी वो बात साबित करने की कोशिश करते ज्यादा नजर आते हैं कि कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया के लिए प्रतिबद्ध है और उत्पादों की एक विस्तृत विविधता को लाने में सक्षम है।
अगर बात करें इस माइक्रो ईवी की तो इसकी लंबाई 1380 मिलीमीटर, चौड़ाई 810 मिमी और ऊंचाई 820 मिमी है। इस ईवी का व्हील बेस 810 मिलीमीट है। 24 वोल्ट की दो डीसी मोटर वाली इस कार में 240 वाट की पावर है और इसका कार्बन उत्सर्जन शून्य है।
अगस्त में कोरियाई कार निर्माता ने अपने Ioniq-ब्रांड के तहत कई उत्पादों को सामने लाने की महत्वपूर्ण घोषणा की थी। इसमें 2022 तक 2019 Hyundai 45 कॉन्सेप्ट पर आधारित एक मध्यम आकार वाली क्रॉसओवर Ioniq 5, Hyundai Prophecy कॉन्सेप्ट पर आधारित Ioniq 6 sedan जिसका इस साल के शुरू में अनावरण किया गया था और 2024 तक एक बड़ी क्रॉसओवर Ioniq 7 शामिल थीं।
हुंडई मोटर ग्रुप का लक्ष्य है कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों पर ध्यान देने के साथ हुंडई मोटर और किआ मोटर्स के जरिये 10 लाख बैटरी चालित वाहनों को बेचे।