कार

आज लॉन्च होगी नई Hyundai Santro, जानें फीचर्स

हुंडई अपनी बेहतरीन का नई सेंट्रो को आज यानी 23 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है। नई हुंडई सेंट्रो की बुकिंग 8 अक्टूबर से शुरू हुई थी। आइए जानते हैं कैसी है ये कार।

2 min read
आज लॉन्च होगी नई Hyundai Santro, जानें फीचर्स

साउथ कोरिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई अपनी बेहतरीन का नई सेंट्रो को आज यानी 23 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है। नई हुंडई सेंट्रो की बुकिंग 8 अक्टूबर से शुरू हुई थी। आइए जानते हैं कैसी है ये कार और कैसे हैं इसके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1.1 लीटर का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो कि 69 बीएचपी की पावर और 99 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेटट करेगा। वहीं इसका सीएनजी वेरिएंट 57 बीएचपी की पावर और 77 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। इस कार में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया जाएगा। आई 10 वाले प्लेटफॉर्म पर बनाई गई नई हुंडई सेंट्रो टॉलबॉय लुक पर तैयार की गई है और ये पहले के मुकाबले 60 मिमी छोटी है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस नई सेंट्रो में ड्यूल टोन थीम डैशबोर्ड, 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, मिरर लिंक, वॉयस कमांड्स, एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो सपॉर्ट, शॉर्टकट-की, बड़े एसी वेंट्स, वार्निंग लाइट बटन, बड़े टेकोमीटर, एक स्पीडोमीटर, क्रोनोग्राफ स्टाइल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मोनोक्रोमेटिक मल्टी-इन्फो डिस्प्ले, स्टीयरिंग व्हील, यूएसबी पोर्ट, बड़ा ग्लव बॉक्स दिया जा सकता है। हुंडई सेंट्रो को 1998 में पहली बार लॉन्च किया गया था और ये कार लॉन्चिंग के बाद से बंद होने तक सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल रही थी। अब इस कार का थर्ड जनरेशन मॉडल भारत में लॉन्च किया जाना है। ये भारत में एक दौर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली कार रही है।

इन कारों से होगा मुकाबला
बाजार में लॉन्च होने के बाद इस नई सेंट्रो कार का मुकाबला टाटा टियागो, मारुति सुजुकी वैगनआर , मारुति सुजुकी सेलोरियो और मारुति सुजुकी आॅल्टो जैसी कारों से होने वाला है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो नई हुंडई सेंट्रो की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.87 लाख रुपये है। वहीं इसके मगना सीएनजी ट्रिम मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 5.35 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें

नई Honda Amaze ने बनाया रिकॉर्ड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Updated on:
23 Oct 2018 12:52 pm
Published on:
23 Oct 2018 12:50 pm
Also Read
View All